Samachar Nama
×

Asian Games 2026 Live Update: महिला ट्रैप टीम इवेंट में भारत ने जीता सिल्वर, चीन ने हासिल किया गोल्ड
 

Asian Games 2026: महिला ट्रैप टीम इवेंट में भारत ने जीता सिल्वर, चीन ने हासिल किया गोल्ड

एशियन गेम्स में भारतीय शूटिंग टीम ने एक और पदक अपने नाम कर लिया है. महिला ट्रैप टीम इवेंट में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता. नीरू, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की तिकड़ी ने कुल 328 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक पक्का किया.
चीन ने जीता गोल्ड
महिला ट्रैप टीम इवेंट में चीन की टीम ने 346 अंकों के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया. वहीं कुवैत की टीम 325 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही और उसे ब्रॉन्ज मेडल मिला.
भारत की ओर से नीरू ने सबसे ज्यादा 118 अंक हासिल किए. आशिमा अहलावत ने 125 में से 106 अंक और मनीषा कीर ने 104 अंक जुटाए. नीरू के प्रदर्शन ने भारत को कुवैत से आगे रखने में अहम भूमिका निभाई.


व्यक्तिगत फाइनल पर भी नजर
टीम इवेंट में सिल्वर जीतने के बाद अब नीरू की नजर व्यक्तिगत मुकाबले पर है. क्वालिफिकेशन राउंड में वह कतर की रेय बासिल के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर रहीं.
अब नीरू कुछ घंटे बाद महिला ट्रैप के व्यक्तिगत फाइनल में उतरेंगी. ऐसे में भारतीय फैंस की नजर उनके प्रदर्शन पर रहेगी.
पुरुष ट्रैप मुकाबला भी जारी
महिला टीम के सिल्वर मेडल के बाद पुरुषों के ट्रैप इवेंट का मुकाबला भी जारी है. भारतीय पुरुष निशानेबाजों के प्रदर्शन पर भी नजर बनी हुई है और उनसे पदक की उम्मीद की जा रही है.
 

Share this story

Tags