Samachar Nama
×

एशियन गेम्स 2026 : फेंसिंग में भारत के हाथ लगी निराशा, प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में हारीं भवानी और श्रेया

आइची, 24 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की फेंसिंग (तलवारबाजी) प्रतियोगिता में भारत का अभियान बिना किसी मेडल के समाप्त हो गया। गुरुवार को व्यक्तिगत सेबर इवेंट में भारत की अनुभवी फेंसर सी. ए. भवानी देवी और श्रेया गुप्ता अपने-अपने मुकाबलों में हारकर बाहर हो गईं।

आइची, 24 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की फेंसिंग (तलवारबाजी) प्रतियोगिता में भारत का अभियान बिना किसी मेडल के समाप्त हो गया। गुरुवार को व्यक्तिगत सेबर इवेंट में भारत की अनुभवी फेंसर सी. ए. भवानी देवी और श्रेया गुप्ता अपने-अपने मुकाबलों में हारकर बाहर हो गईं।

भारत की ओलंपियन खिलाड़ी भवानी देवी ने कठिन पूल स्टेज के बावजूद प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, लेकिन वह अंतिम 16 के दौर से आगे नहीं बढ़ सकीं। पूल स्टेज में भवानी को तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें साउथ कोरिया की जियोंगमी किम से 1-5, ईरान की नजमेह साजानजियन से 4-5 और उज्बेकिस्तान की जैनब दायिबेकोवा से 4-5 से हार मिली।

हालांकि, उन्होंने कजाकिस्तान की आइगेरिम सरीबे को 5-4 और थाईलैंड की अरिसारा सोमफाओ को 5-2 से हराकर अगले दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीदें को जिंदा रखा। इसके बाद भवानी ने राउंड ऑफ 32 में मंगोलिया की ओलेन तुग्सजार्गल को 15-8 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

उनका सफर आखिरकार चीन की राव ज़ुई के खिलाफ खत्म हुआ, जो 2026 वर्ल्ड चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट थीं। राव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15-5 से जीत हासिल की और भवानी को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। श्रेया भी राउंड ऑफ 16 तक पहुंचीं, लेकिन उनका सफर साउथ कोरिया की पेरिस ओलंपिक 2024 की सिल्वर मेडलिस्ट जियोन हा-यंग ने रोक दिया, जिन्होंने भारतीय खिलाड़ी को 15-6 से हराया।

टोक्यो ओलंपिक 2020 में हिस्सा लेने वाली भारत की पहली फेंसर बनकर इतिहास रचने के बाद भवानी देवी ने एशियन गेम्स के मंच पर वापसी की थी। उन्होंने इस साल की शुरुआत में एशियन सीनियर फेंसिंग चैंपियनशिप के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में वापसी की। इससे पहले वह करीब दो महीने तक प्रतिस्पर्धी खेलों से दूर रही थीं।

एशियन गेम्स की तैयारी के लिए भारत के चुने गए फेंसरों ने 1 से 15 सितंबर तक पटियाला के नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनआईएस) में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया था। इसके बाद भारतीय दल 16 सितंबर को एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए आइची-नागोया रवाना हुआ था।

इस टीम को 'फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया' की सिलेक्शन कमिटी ने एशियाई सीनियर फेंसिंग चैंपियनशिप, वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में किए गए प्रदर्शन के आधार पर चुना था।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

Share this story

Tags