Samachar Nama
×

एशियन गेम्स 2026: अनाहत के बाद अभय सिंह ने भी बनाई फाइनल में जगह, पाकिस्तानी खिलाड़ी इरफान को दी शिकस्त

नागोया, 26 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के अभय सिंह ने शनिवार को पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को 3-0 (11-3, 12-10, 11-6) से हराकर एशियन गेम्स 2026 के पुरुष सिंगल्स स्क्वैश फाइनल में जगह बना ली है।

नागोया, 26 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के अभय सिंह ने शनिवार को पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को 3-0 (11-3, 12-10, 11-6) से हराकर एशियन गेम्स 2026 के पुरुष सिंगल्स स्क्वैश फाइनल में जगह बना ली है।

वहीं, अनाहत महिला सिंगल्स स्क्वैश फाइनल में पहले ही पहुंच चुकी हैं। वह यह मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं। दोनों ही एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने और लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए सीधे क्वालिफाई करने के करीब हैं। दुनिया के 26वें नंबर के खिलाड़ी अभय सिंह, सौरव घोषाल के बाद एशियन गेम्स के पुरुष सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। सौरव घोषाल ने 2014 और 2023 में सिल्वर मेडल जीता था।

अभय ने इरफान के खिलाफ पहला गेम 11-3 से जीतकर शानदार शुरुआत की। इरफान ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में भारत के वीर छोटरानी को हराया था। दूसरे गेम में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कड़ी टक्कर दी और स्कोर 10-10 तक पहुंच गया, लेकिन अभय ने संयम बनाए रखा और 12-10 से गेम जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली।

तीसरा गेम भी पहले गेम जैसा ही रहा। अभय ने खेल पर पकड़ बनाई और चार मैच प्वाइंट हासिल किए। उन्होंने पहले ही मैच प्वाइंट को भुनाते हुए सीधे गेम में जीत दर्ज की और गोल्ड-मेडल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली। फाइनल में अभय का सामना एक और पाकिस्तानी खिलाड़ी से हो सकता है, क्योंकि नूर जमान का मुकाबला शनिवार को ही मलेशिया के ईन योव एनजी से होना है।

इससे पहले अनाहत सिंह ने जापान की दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सतोमी वातानाबे को 3-2 (9-11, 11-13, 12-10, 11-6, 11-3) से हराकर शानदार वापसी की और महिला सिंगल्स फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। शुरुआती दो गेम 9-11 और 11-13 से हारने के बाद 18 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने तीसरे गेम में जबरदस्त वापसी की। एक समय वह 8-10 से पीछे थे, लेकिन उन्होंने गेम प्वाइंट्स बचाते हुए 12-10 से जीत हासिल की।

--आईएएनएस

एसएम/एएस

Share this story

Tags