क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी की गिनती सफलत्तम खिलाड़ियों में होती है। उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी बाइक के काफी शौकीन हैं ये तो आप सभी जानते हैं ।अब उनका रांची का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी ने एक युवा क्रिकेटर को एक ऐसा तोहफा दिया है, जिसने सबका दिल जीत लिया।धोनी का जो वीडियो सामने आया है, जिसमें वह स्टेडियम में अभ्यास करने वाले एक युवा क्रिकेटर के साथ नजर आ रहे हैं।
Rohit Sharma रचेंगे बल्ले से इतिहास, Sachin Tendulkar का महारिकॉर्ड करेंगे ध्वस्त

महेंद्र सिंह धोनी ने इस युवा खिलाड़ी को बाइक पर लिफ्ट भी दी । यही नहीं वीडियो में धोनी का चेहरा नहीं दिख रहा है ।वह हेलमेट पहने हुए हैं।वायरल वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी यामाहा आरडी 350 पर दिखाई दे रहे हैं ।उनके पीछे ये युवा क्रिकेटर बैठा हुआ है ।इस वीडियो को खुद धोनी को पीछे बैठे युवा क्रिकेटर ने बनाया है।
IND vs BAN Live Score बांग्लादेश को लगे ताबड़तोड़ झटके, पवेलियन लौटे ओपनर बल्लेबाज

महेंद्र सिंह धोनी का बाइक कलेक्शन काफी ज्यादा उनके पास सबसे महंगी बाइक कॉन्फेडरेट हेलकैट एक्स132 है, जिसकी कीमत 47 लाख रुपए है।इसके अलावा धोनी के पास Kawasaki Ninja H2, Harley-Davidson Fat Boy और Suzuki Hayabusa जैसे बाइक्स भी हैं।
IND vs BAN टॉस जीतकर कप्तान Rohit Sharma को लेना होगा ये फैसला, कोलंबो से आई बड़ी ख़बर

गौरतलब हो कि महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के संन्यास के बाद महेंद्र सिंह धोनी का जलवा आईपीएल में देखने को मिल रहा है।आईपीएल 2023 के तहत ही उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स को चैंपियन बनाने का काम किया। धोनी ने भआरत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले।

MS Dhoni gave a lift to a young cricketer from Ranchi on his bike.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 15, 2023
A lovely gesture by MS....!!! pic.twitter.com/2gDQIKBQMh
MS Dhoni gave a lift to a young cricketer from Ranchi on his bike.
A lovely gesture by MS....!!! pic.twitter.com/2gDQIKBQMh
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 15, 2023

