Samachar Nama
×

अर्शदीप-सिराज और अक्षर के आगे कीवी बल्लेबाजों का 'सरेंडर', भारत ने पांचवें वनडे को 22 रनों से जीतकर सीरीज पर जमाया कब्जा

माउंट माउंगानुई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बूते भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले में 22 रनों से हराया। भारत से मिले 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 48.1 ओवर में 187 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पांचवें वनडे में जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया।

माउंट माउंगानुई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बूते भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले में 22 रनों से हराया। भारत से मिले 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 48.1 ओवर में 187 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पांचवें वनडे में जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टिम सीफर्ट सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पहले वनडे में शतकीय पारी खेलने वाले विल यंग 42 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। निक केली को 24 रनों के स्कोर पर अर्शदीप सिंह ने क्लीन बोल्ड किया। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 42 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए।

न्यूजीलैंड की टीम एक समय पर 82 के स्कोर पर 3 विकेट खोकर बेहतर स्थिति में लग रही थी, लेकिन इसके बाद टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए।

फिन एलन को मोहम्मद सिराज ने एक रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। वहीं, माइकल ब्रेसवेल 19 रन बनाने के बाद आकिब नबी का शिकार बने। कप्तान मिचेल सैंटनर ने क्रिस्टियन क्लार्क के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 39 रन जोड़े और टीम की पारी को संभालने का प्रयास किया। इस साझेदारी को नमन धीर ने सैंटनर को 24 रनों के स्कोर पर आउट करके तोड़ा।

क्लार्क 16 रन बनाकर आउट हुए। ब्लेयर टिकनर 14 रन बनाकर आउट हुए, तो जैकब डफी 9 रन ही बना सके। भारत की ओर से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट झटके। आकिब नबी, यश ठाकुर और नमन धीर ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।

इससे पहले, भारत की पूरी टीम 42.1 ओवर में 209 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रोहित शर्मा महज 7 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली का बल्ला भी खामोश रहा और वह 5 रन ही बना सके। ऋतुराज गायकवाड़ 18 रन बनाने के बाद जैकब डफी का शिकार बने।

कप्तान श्रेयस अय्यर 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 34 के स्कोर पर 3 विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही भारतीय पारी को अक्षर पटेल और ईशान किशन ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 52 रन जोड़े। अक्षर 55 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ईशान 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 58 गेंदों में 46 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे।

आकिब नबी (5 रन) और यश ठाकुर (0) मिचेल सैंटनर का शिकार बने। अंत के ओवरों में मोहम्मद सिराज 11 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अर्शदीप सिंह ने 4 गेंदों में 14 रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 रनों के पार पहुंचाया। न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में जैकब डफी ने 3 विकेट झटके, तो मिचेल सैंटनर ने भी 47 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मैथ्यू फिशर ने दो विकेट अपने नाम किए।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

Share this story