Samachar Nama
×

अगर रोहित-विराट टीम में रहेंगे, तो वर्ल्ड कप जीतने की संभावना 90 प्रतिशत है: सुरेश रैना

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना मानते हैं कि अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम का हिस्सा बने रहते हैं, तो इससे वर्ल्ड कप जीतने की संभावना 90 प्रतिशत होगी। आगामी वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अक्टूबर और नवंबर के बीच खेला जाना है।

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना मानते हैं कि अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम का हिस्सा बने रहते हैं, तो इससे वर्ल्ड कप जीतने की संभावना 90 प्रतिशत होगी। आगामी वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अक्टूबर और नवंबर के बीच खेला जाना है।

रैना ने रोहित और कोहली का समर्थन करते हुए भारत और आईपीएल के लिए बड़े टूर्नामेंट जीतने के उनके रिकॉर्ड का जिक्र किया।

दिल्ली में एक इवेंट के दौरान पत्रकारों से रैना ने कहा, "हमारे पास बेहतरीन मैच-विनर खिलाड़ी हैं। हमारे पास रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बेहतरीन कप्तान हैं जिन्होंने आईपीएल और देश के लिए कई ट्रॉफियां जीती हैं। विराट को किसी परिचय की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह एक अलग तरह के खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि मैंने उनके साथ बहुत सारे मैच खेले हैं। विराट भी ऐसा चाहते हैं। मुझे लगता है कि अगर वे दोनों टीम में रहते हैं, तो वर्ल्ड कप जीतने की संभवना 90 प्रतिशत है।"

रैना ने वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की हार का जिक्र करते हुए कहा कि जब टीम 2027 के टूर्नामेंट के लिए साउथ अफ्रीका लौटेगी तो उसमें और ज्यादा जोश होगा। रैना ने कहा, "हम साल 2003 में साउथ अफ्रीका में हारे थे, अब उसका बदला भी लेना है।"

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मुकाबलों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए 15-सदस्यीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को शामिल किया गया है। यह सीरीज 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में शुरू होगी, इसके बाद दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी में और तीसरा वनडे 3 अक्टूबर को चंडीगढ़ में खेला जाएगा। वहीं, श्रेयस अय्यर भारत के एशियन गेम्स के अभियान का हिस्सा होंगे।

वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में रैना ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें वैसे ही खेलने देना चाहिए जैसे वह खेल रहे हैं। जिस तरह से वह इतने सारे रन बना रहा है, जिस तरह से वह खेलते हैं उनकी सोच बिल्कुल अलग है। मुझे उसे खेलते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story