Samachar Nama
×

अदाणी अहमदाबाद मैराथन का 10वां संस्करण 29 नवंबर को होगा, पंजीकरण शुरू

अहमदाबाद, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी स्पोर्ट्सलाइन ने रविवार को अहमदाबाद मैराथन के 10वें संस्करण का पंजीकरण शुरू कर दिया है। यह मैराथन 29 नवंबर को होगी। इसकी घोषणा कारगिल विजय दिवस के मौके पर की गई।

अहमदाबाद, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी स्पोर्ट्सलाइन ने रविवार को अहमदाबाद मैराथन के 10वें संस्करण का पंजीकरण शुरू कर दिया है। यह मैराथन 29 नवंबर को होगी। इसकी घोषणा कारगिल विजय दिवस के मौके पर की गई।

अपनी पुरानी थीम 'रन फॉर सोल्जर्स' को जारी रखते हुए, यह मैराथन भारत की सेनाओं के साहस और बलिदान को सम्मान देगी। साथ ही, यह फिटनेस, समुदाय भावना और देश के प्रति गर्व के जश्न में देश भर के धावकों को एक साथ लाएगी।

पिछले एक दशक में, अदाणी अहमदाबाद मैराथन भारत के प्रमुख रोड-रनिंग इवेंट्स में से एक बनकर उभरी है। इसमें बेहतरीन एथलीट, शौकिया धावक, फिटनेस के शौकीन और परिवार हिस्सा लेते हैं। यह इवेंट अब एक सालाना सामुदायिक पहल बन गया है। इसका मकसद स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और खेलों में भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

पिछले संस्करण में 24,000 से ज्यादा धावकों ने हिस्सा लिया था। इससे भारत की प्रमुख रोड रेस के तौर पर इस मैराथन की पहचान मजबूत हुई। 2022 से, यह इवेंट 'एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस' की ग्लोबल मैराथन इवेंट लिस्ट में शामिल है। प्रत्येक रेस रूट 'एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया' से मान्यता प्राप्त हैं।

10वां एडिशन एक बार फिर साबरमती रिवरफ्रंट स्पोर्ट्स पार्क से शुरू होगा। इसमें हिस्सा लेने वाले धावक साबरमती रिवरफ्रंट के किनारे दौड़ेंगे और अहमदाबाद की कई मशहूर जगहों से गुजरेंगे।

रनर्स चार रेस कैटेगरी में हिस्सा ले सकते हैं- फुल मैराथन (42.195 किमी), हाफ मैराथन (21.097 किमी), 10 किमी और 5 किमी। मैराथन के लिए पंजीकरण अब शुरू हो गए हैं।

अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के चीफ बिजनेस ऑफिसर संजय अदेसारा ने कहा कि 10वां एडिशन गुजरात में एक मजबूत रनिंग संस्कृति बनाने की यात्रा में एक अहम पड़ाव है। उन्होंने कहा, "शुरुआत में यह कोशिश ज्यादा से ज्यादा लोगों को दौड़ने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से शुरू हुई थी, लेकिन अब यह राज्य के सबसे बड़े कम्युनिटी स्पोर्ट्स इवेंट्स में से एक बन गया है। कारगिल विजय दिवस पर पंजीकरण शुरू होने से यह इवेंट और भी खास हो गया है। 'रन फॉर सोल्जर्स' के माध्यम से हम लोगों को अपनी सेनाओं के साहस, समर्पण और बलिदान के सम्मान में दौड़ने के लिए आमंत्रित करते हैं। हम अदाणी अहमदाबाद मैराथन का एक दशक पूरा होने का जश्न मना रहे हैं।"

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags