Samachar Nama
×

अभिषेक शर्मा के पिता को उम्मीद, पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करेगा बेटा

कोलंबो, 14 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच खेलेंगे। अभिषेक के पिता ने भारत-पाक मैच में बेटे की मौजूदगी पर खुशी जताते हुए टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं। पिता को उम्मीद है कि बेटा इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करेगा।

अभिषेक को सोमवार को पेट में इन्फेक्शन के कारण नई दिल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जिसके चलते 25 वर्षीय खिलाड़ी नामीबिया के विरुद्ध अरुण जेटली स्टेडियम में नहीं खेल सका था, लेकिन अब कप्तान ने उनके पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उतरने पर मुहर लगा दी है।

राजकुमार शर्मा ने 'आईएएनएस' से कहा, "यह बहुत शानदार मैच होने वाला है। हम भारतीय टीम को अपनी शुभकामनाएं भेजते हैं। हमें उम्मीद है कि वे अच्छा खेलेंगे और दमदार परफॉर्म करेंगे। ये बहुत अच्छी टीम है। बेशक, हम चाहते हैं कि भारत जीते। चूंकि वर्ल्ड कप भारत में हो रहा है, इसलिए लोग जश्न मना रहे हैं, और फैंस में बहुत खुशी है।"

उन्होंने कहा, "हर कोई टीम को बधाई दे रहा है। टीम इंडिया बहुत अच्छा खेल रही है। मुझे बस उम्मीद है कि वे अच्छा परफॉर्म करते रहेंगे। मुझे खासकर उम्मीद है कि अभिषेक अच्छा खेलेंगे। हमारी दुआएं हमेशा उनके साथ हैं। वह इंडिया के लिए ऐसे ही खेलते रहें और देश को जिताने में मदद करें। यही हमारी दिल से दुआएं हैं।"

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 7 जीते, जबकि पाकिस्तान सिर्फ एक ही मुकाबला अपने नाम कर सका है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में भारत (+3.050) शुरुआती दोनों मैच जीतकर टॉप पर है, जबकि पाकिस्तान (+0.932) ने भी शुरुआती दो मुकाबले अपने नाम किए हैं, लेकिन नेट रन रेट में कमी के चलते वह दूसरे स्थान पर मौजूद है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags