Samachar Nama
×

अभिनव मुकुंद ने चुना वनडे विश्व कप 2027 के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड, शमी-सैमसन को किया बाहर

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए टीम इंडिया का 15 सदस्यीय स्क्वॉड चुना है। उन्होंने रोहित शर्मा को अपनी टीम में शामिल किया है, लेकिन संजू सैमसन और मोहम्मद शमी को जगह नहीं दी है।

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए टीम इंडिया का 15 सदस्यीय स्क्वॉड चुना है। उन्होंने रोहित शर्मा को अपनी टीम में शामिल किया है, लेकिन संजू सैमसन और मोहम्मद शमी को जगह नहीं दी है।

मुकुंद ने 'ईएसपीएन क्रिकइंफो' के साथ बात करते हुए वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चुनाव किया। उन्होंने अपनी टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और रोहित शर्मा को चुना है। रोहित की फॉर्म और उन पर उठते तमाम तरह के सवालों के बावजूद मुकुंद ने पूर्व भारतीय कप्तान पर भरोसा दिखाया है। हालांकि उन्होंने अपनी इस टीम मेंयशस्वी जायसवाल को जगह नहीं दी है और न ही संजू सैमसन मुकुंद का भरोसा जीत सके हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने विराट कोहली को नंबर तीन की पोजीशन के लिए चुना है, जबकि श्रेयस अय्यर को नंबर चार पर रखा है। विकेटकीपर के तौर पर मुकुंद ने अपनी टीम में ईशान किशन और केएल राहुल को शामिल किया है। उन्होंने अपनी इस टीम में हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में तीन ऑलराउंडर को चुना है। मुकुंद ने स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया है।

मुकुंद ने कुल पांच तेज गेंदबाजों को टीम में रखा है। उन्होंने जसप्रीत बुमराह का साथ देने के लिए मोहम्मद सिराज के अनुभव पर विश्वास दिखाया है। वहीं, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा के साथ-साथ उन्होंने हाल ही में भारत के लिए डेब्यू करने वाले गुरनूर बरार को टीम में जगह दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि मुकुंद ने रिंकू सिंह, मोहम्मद शमी और यहां तक कि तिलक वर्मा को भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया है।

अभिनव मुकुंद का वनडे विश्व कप 2027 के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड: शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, और गुरनूर बरार।

--आईएएनएस

एसएम/वीसी

Share this story