6,6,6...ग्लेन मैक्सवेल की फॉर्म आते ही कर दी छक्कों की बरसात, सिर्फ इतनी गेंदों में ठोक दिया ताबडतोड शतक, 8वीं बार ऐसे काम कर हिला दी दुनिया

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। ग्लेन मैक्सवेल की फॉर्म पर लंबे समय से सवाल उठ रहे थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। क्योंकि, मेजर लीग क्रिकेट 2025 में उन्होंने अपने बल्ले से एक के बाद एक 13 छक्के लगाकर इसका जवाब दे दिया है। MLC 2025 में ग्लेन मैक्सवेल ने एक ताबड़तोड़ शतक जड़ा है, जिसकी पटकथा उन्होंने महज 48 गेंदों में लिखी है। ऑस्ट्रेलियाई मैक्सवेल ने यह शतक छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए जड़ा।
मैक्सवेल के शतक का क्या मतलब है?
MLC 2025 में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में वॉशिंगटन फ्रीडम के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने वाकई कप्तान की पारी खेली। उन्होंने यह शतक ऐसे मुश्किल समय में लगाया, जब आधी टीम स्कोरबोर्ड पर 100 रन लगने से पहले ही डगआउट लौट चुकी थी। लेकिन, एक बार जब मैक्सवेल ने खेलना शुरू किया, तो लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की टीम चाहकर भी वॉशिंगटन फ्रीडम को 200 के स्कोर को पार करने से नहीं रोक पाई।
पहले 15 गेंदों में 11 रन, फिर 34 गेंदों में 95 रन
अब जानिए ग्लेन मैक्सवेल ने फॉर्म में वापसी करते हुए कैसे तूफानी शतक जड़ा। अपनी पारी के दौरान एक समय मैक्सवेल 15 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन उसके बाद पता नहीं कैसे उन्होंने अगली 34 गेंदों में बाकी के 95 रन बना लिए।
An insane Glenn Maxwell hundred in the MLC!
— 7Cricket (@7Cricket) June 18, 2025
He went from 11 off 15 ... to 106 off 49!
Full highlights coming in just minutes 👀 pic.twitter.com/zwcpjnyAls
48 गेंदों में शतक जड़कर 8वीं बार दुनिया को चौंकाया
उनकी कुल पारी 49 गेंदों की थी, जिसमें उन्होंने 216.32 की स्ट्राइक रेट और 13 छक्कों के साथ नाबाद 106 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 48वीं गेंद पर अपना शतक पूरा किया। अपने टी20 करियर में यह 8वां मौका है जब ग्लेन मैक्सवेल ने शतक जड़कर दुनिया को चौंकाया है।
MLC में मैक्सवेल का दबदबा
हाल ही में वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मैक्सवेल ने आईपीएल 2025 में इतनी दमदार बल्लेबाजी नहीं की। लेकिन, MLC 2025 में वह न सिर्फ खिलाड़ी बल्कि टीम के कप्तान के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आ रहे हैं। उनके धमाकेदार शतक की बदौलत वॉशिंगटन फ्रीडम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए।