Samachar Nama
×

काल सर्प दोष से छुटकारा चाहिए तो ऐसे करें नाग पूजा

जयपुर। हिन्दू धर्म में जीव जन्तु पशु पक्षी पेड़ पौधे सभी को सम्मान दिया जाता है सभी की पूजा की जाती है। इसके साथ ही कुछ को तो देव तुल्य मान कर पूजा जाता है। ऐसा करना एक प्रकार से प्रकृति की पूजा करना प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करना व प्रकृति को माता के
काल सर्प दोष से छुटकारा चाहिए तो ऐसे करें नाग पूजा

जयपुर। हिन्दू धर्म में जीव जन्तु पशु पक्षी पेड़ पौधे सभी को सम्मान दिया जाता है सभी की पूजा की जाती है। इसके साथ ही कुछ को तो देव तुल्य मान कर पूजा जाता है। ऐसा करना एक प्रकार से प्रकृति की पूजा करना प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करना व प्रकृति को माता के समान दर्जा देने से है।

आज हम इस लेख में नाग यानी सांपो की पूजा के बारे में व इससे जुडी खास बातों को बता रहे हैं। सनातन धर्म में सांप को नागदेवता माना जाता है, इनकी पूजा की जाती है। इसके साथ ही सांप की पूजा को श्रद्धा विश्वास के साथ किया जाता है। इन सब से अतिरिक्त सांप भगवान शिव के गले का हार है तो भगवान विष्णु की शैय्या भी सांप ही मानी जाती है। काल सर्प दोष से छुटकारा चाहिए तो ऐसे करें नाग पूजा

शास्त्र में नाग में मुख्यत: अनन्त, वासुकी, तक्षक, कर्कोटक, महापद्म, नील, शंखपाल, कुलिक, कालिया इन नागों की पूजा का वर्णन मिलता है। इसके साथ ही हमारे देश के कई हिस्से में नागों को समर्पित मंदिर भी हैं, जिन में भक्त श्रद्धा भाव से जाते हैं व पूजा करते हैं।

 

काल सर्प दोष से छुटकारा चाहिए तो ऐसे करें नाग पूजा

  • नाग पूजा के लिए माना जाता है कि इससे वास्तुदोष भी दूर होता है। इस कारण से जब भी कोई घर का निर्माण करता है तो पहले भूमि पूजा करता हैं उस समय जमीन के अंदर चांदी का नाग और कलश की पूजा कर उसे रखा जाता है। इसके लिए माना जाता है कि ऐसा करने से जमीन से जुड़े वास्तु दोष दूर होते हैं, साथ ही भूमि के नीचे पाताल लोक है, जिसके स्वामी शेषनाग हैं। जिन्होंने अपने फन पर पृथ्वी का भार उठाया है।

काल सर्प दोष से छुटकारा चाहिए तो ऐसे करें नाग पूजा

  • ऐसे में मकान बनाने से पहले भूमि पूजन में चांदी के सांप की पूजा करने से भगवान शेषनाग की कृपा मिलती है जिससे मकान के संबंध में आने परेशानी दूर होती है व नाग देवता के प्रति सम्मान के भाव को दिखाता है। जिससे हमारा मकान हर परिस्थिति में सुरक्षित रहें।

काल सर्प दोष से छुटकारा चाहिए तो ऐसे करें नाग पूजा

  • नाग पूजा करने से कुड़ली में बने काल सर्पदोष को दूर किया जा सकता है। काल सर्पदोष को दूर करने के लिए चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा बनवाकर, विधि-विधान से पूजा की जाती है। पूजा के बाद चांदी के इस नाग-नागिन के जोड़े को जल में प्रवाहित किया जाता है।
  • नागों की पूजा के विशेष रूप से नागपंचमी के दिन इनकी पूजा की जाती है। नागपंचमी का दिन नागों की पूजा का दिन माना जाता है।

Share this story