Sawan Special : वीडियो में जाने कौन सी है वो 10 चीजें जिन्हें शिवलिंग पर चढ़ाने से भोलेनाथ होंगे प्रसन्न ? हर मनोकामना होगी पूर्ण
सावन आज से शुरू होने जा रहा है। शिव भक्तों के लिए यह महीना किसी सपने जैसा होता है। आज देशभर के सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने वाली है। वहीं, कई लोग घर पर ही रहकर शिव की पूजा करेंगे। आपको बता दें कि इस साल 11 जुलाई से शुरू होकर सावन का महीना 9 अगस्त को खत्म होगा। इस बीच चार सावन सोमवार पड़ेंगे, जिनका महत्व वेदों और पुराणों में भी बताया गया है। सावन सोमवार का व्रत कोई भी रख सकता है, लेकिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के लिए इसका विशेष महत्व है।
सावन सोमवार का व्रत रखने से घर में सुख, समृद्धि और शांति आती है। वहीं, कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है। इसके लिए आपको पूरे विधि-विधान से शिव की पूजा करनी चाहिए। तो आइए जानते हैं सावन में पूजा के दौरान हमें किन सामग्रियों को शामिल करना चाहिए, जिससे भगवान शिव प्रसन्न हो सकें। सावन पूजा के लिए 10 आवश्यक वस्तुओं की सूची नीचे देखें...
1. मूर्ति: सावन में पूजा के लिए सबसे पहली और सबसे महत्वपूर्ण चीज भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर होती है।
2. फूल: सनातन धर्म में फूलों का विशेष महत्व है। भगवान शिव को बेला और मोगरा के फूल चढ़ाने चाहिए।
3. बेलपत्र: भगवान शिव को बेलपत्र सबसे प्रिय हैं। सावन में उन्हें 3, 5, 11, 21, 51 या 101 की संख्या में बेलपत्र चढ़ाए जाते हैं।
4. धतूरा: सावन की पूजा में भगवान शिव को धतूरा भी चढ़ाया जाता है। धतूरा भगवान शिव को बहुत पसंद है।
5. शहद: सावन की पूजा में शहद का भी प्रयोग किया जाता है। मान्यता है कि शहद चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
6. दीपक: किसी भी पूजा में दीपक का विशेष महत्व होता है। सावन की पूजा में इसे जलाने से घर में पवित्रता भी बढ़ती है।
7. धूप: घर में दीपक के साथ धूप का भी प्रयोग करें।
8. गंगाजल: भगवान शिव की पूजा में गंगाजल का विशेष महत्व है। ऐसे में सावन में उन्हें गंगाजल चढ़ाने से बहुत पुण्य मिलता है।
9. दूध: सावन में भगवान शिव को दूध चढ़ाना भी बहुत शुभ माना जाता है।
10. फल और प्रसाद: सावन में भगवान शिव की पूजा के बाद आप फल और प्रसाद भी बांट सकते हैं। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी। साथ ही आपका पुण्य भी दोगुना हो जाएगा।

