Samachar Nama
×

हर दिन शिव चालीसा पढ़ने से मिलती है मानसिक शांति और आत्मबल, 2 मिनट के शानदार वीडियो में जानिए विधि, नियम और छुपे हुए रहस्य

हर दिन शिव चालीसा पढ़ने से मिलती है मानसिक शांति और आत्मबल, 2 मिनट के शानदार वीडियो में जानिए विधि, नियम और छुपे हुए रहस्य

हिंदू धर्म में अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। सभी देवी-देवताओं में त्रिदेव को सबसे ऊपर माना जाता है, जिसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश शामिल हैं। इसमें महादेव को संहारक कहा जाता है, जिनका काम धरती पर बड़े-बड़े पितरों का नाश करना है। देवों के देव 'महादेव' यानी भगवान शिव की पूजा या ध्यान हमें हर दुख और भय से मुक्ति दिलाता है। हिंदू धर्म में महादेव की पूजा करके सुख और समृद्धि पाई जा सकती है। अगर आप शिव चालीसा का सही तरीके से पाठ करते हैं, तो आपको भगवान शिव की असीम कृपा और चमत्कारी लाभ प्राप्त होंगे। शिव पुराण में लिखे 24000 श्लोकों के बीच 40 पंक्तियों की शिव चालीसा मौजूद है। शिव चालीसा का सही तरीके से और रोजाना पाठ करने से भक्तों के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और भगवान शिव की असीम कृपा बनी रहती है।


शिव चालीसा का महत्व
शिव पुराण में भगवान शिव की अज्ञात उत्पत्ति और महादेव के स्वरूप और उनकी पूजा की विधियों के बारे में विस्तार से बताया गया है। शिव चालीसा को शिव पुराण में 40 पंक्तियों के काव्य खंड के रूप में भी प्रस्तुत किया गया है। प्रतिदिन शिव चालीसा का पाठ करने से भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव चालीसा का पाठ करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि प्रतिदिन शिव चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

शिव चालीसा का पाठ करने के नियम
शिव चालीसा का पाठ करने से पहले स्नान-ध्यान करना चाहिए। इसके बाद साफ कपड़े पहनकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए। शिव चालीसा का पाठ शुरू करने से पहले दीपक जलाएं। इसके बाद साफ पानी में गंगाजल मिलाकर तांबे के लोटे में रख लें। शिव चालीसा का पाठ करने से पहले भगवान शिव की पूजा करें, जिन्हें प्रसाद के रूप में घी, दही, चावल, फूल चढ़ाएं। शिव चालीसा का पाठ करने से पहले भगवान गणेश के इस श्लोक का जाप करें। इसके बाद शिव चालीसा का पाठ शुरू करें।

Share this story

Tags