Samachar Nama
×

किन चार कामों के बाद तुरंत नहाना है जरूरी? चाणक्य से जानें

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है आचार्य चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े सभी पहलुओं पर अपनी नीतियों का निर्माण किया है

Chanakya niti for life

जिसका अनुसरण करने वाला मनुष्य सफलता और सुख को हासिल करता है आचार्य चाणक्य ने चार ऐसे काम बताएं हैं जिन्हें करने के बाद मनुष्य को तुरंत ही स्नान करना चाहिए तो आज हम आपको इसी विषय में जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं आज की चाणक्य नीति। 

Chanakya niti for life

इन चार कामों के बाद तुरंत करें स्नान—
स्त्री संग यानी काम क्रिया करने के बाद स्नान करना बहुत जरूरी है यह स्त्री और पुरुष दोनों के लिए समान रूप से लागू है। ऐसे में काम क्रिया करने के तुरंत ही बाद दोनों को स्नान जरूर करना चाहिए इसका विशेष ध्यान रखें। शेविंग और कटिंग के तुरंत बाद भी स्नान जरूर करना चाहिए माना जाता है कि बाल कटवाने के बाद छोटे छोटे बाल शरीर पर चिपक जाते हैं और ये स्नान के बाद ही शरीर से ​हटते हैं ऐसे में शेविंग और कटिंग के बाद स्नान जरूर करना चाहिए।

Chanakya niti for life

आचार्य चाणक्य की नीति अनुसार तेल मालिश के बाद स्नान करना बहुत जरूरी है वरना चर्म रोग की संभावना अधिक हो जाती है ऐसे में मालिश के बाद नहाना जरूरी है। जब व्यक्ति शव यात्रा के समय श्मशान जाता है तो उसका शरीर अशुद्ध हो जाता है ऐसे में श्मशान या शव यात्रा से आने के बाद स्नान जरूर करना चाहिए। 

Chanakya niti for life

Share this story