Samachar Nama
×

Vidur Niti इसे समझ लिया तो नहीं खाएंगे धोखा, पढ़ें आज की विदुर नीति 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक महात्मा विदुर को कौन नहीं जानता है इनकी नीतियां विश्व प्रसिद्ध है जो मानव जीवन के कल्याण का कार्य करती है। महात्मा विदुर ने अपनी नीतियों में व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज के विषय में बताया है जिसका पालन करने वाला मनुष्य सदा सफलता, सुख और सम्मान को हासिल करता है।

महात्मा विदुर ने अपनी नीतियों के द्वारा मनुष्य के कुछ ऐसे गुणों का बखान किया है जिसे जान लेंगे तो कभी धोखा नहीं खाएंगे। तो आज हम आपको इसी विषय पर विदुर नीति बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

यहां पढ़ें आज की विदुर नीति—
विदुर नीति अनुसार जो लोग हमेशा जरूरत से अधिक मीठी और चापलूसी भरी बातें करते हैं उनका उद्देश्य होता है सामने वाले का विश्वास जीतना और अपना स्वार्थ सिद्ध करना। ऐसे लोग कभी भी धोखा दे सकते हैं। झूठे लोग कभी सीधे और साफ तौर पर जवाब नहीं देते हैं जब उनसे कोई महत्वपूर्ण प्रश्न किया जाता है तो वे टालने की कोशिश करते हैं विषय बदल देते हैं या गोलमोल जवाब देते हैं। अगर कोई व्यक्ति बहाने बनाकर जवाब देने से बचता है तो समझ लें कि वह कुछ न कुछ छिपा रहा है। ऐसे लोग भरोसे के लायक नहीं होते हैं। 

vidur niti for life

जो लोग छिप छिपकर बातें करते हैं और पीठ पीछे षड्यंत्र रचते हैं ऐसे लोग दूसरों के बारे में गुप्त चर्चा करते हैं और कई बार दूसरों की छवि खराब करने की कोशिश भी करते हैं ऐसे लोगो पर भरोसा करने से बचना चाहिए। विदुर नीति अनुसार झूठे लोग जो कहते हैं अक्सर ही उसके विपरीत कार्य करते हैं इनके शब्द और कर्म मेल नहीं खाते हैं। जिससे उनकी वास्तविकता स्पष्ट हो जाती है। ऐसे लोगों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये लोग सामने कुछ और दिखाते हैं और असलियत कुछ और ही होती है। झूठे और धोखेबाज लोग हमेशा ही अपने स्वार्थ को प्राथमिकता देते हैं। इन्हें केवल अपना ही लाभ दिखता है और ये लोग दूसरों की भावनाओं की कद्र नहीं करते हैं ऐसे लोगों पर भी भरोसा करने से बचना चाहिए।

vidur niti for life 

Share this story