Samachar Nama
×

Vidur Niti हमेशा के लिए गांठ बांध लें विदुर जी की 5 बातें, जीवनभर मिलेगी सफलता

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: महाभारत काल के प्रमुख पात्रों में से एक महात्मा विदुर को कौन नहीं जानता है महात्मा विदुर बड़े ही ज्ञानी और नीतिज्ञ थे। विदुर जी ने अपनी पुस्तक विदुर नीति में गरीबी और निर्धनता को दूर करने व धनवान बनने के लिए बहुत ही सरल नियम बताए है जिनका अगर कोई मनुष्य पालन कर लें तो उसे मनचाही सफलता हासिल हो सकती है, तो आज इसी पर विदुर नीति बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Vidur niti for successful life

यहां पढ़ें विदुर जी की नीतियां—
विदुर नीति अनुसार समय का सही उपयोग करना ही एक महत्वपूर्ण नीति थी। उनके अनुसार समय बहुत ही मूल्यवान है जो लोग समय का आदर करते हैं वह किसी भी कार्य में सफलता हासिल कर सकते हैं समय की बर्बादी से व्यक्ति अपनी प्रगति को रोकता है जबकि समय का सदुपयोग सफलता की कुंजी है। विदुर का मानना था कि धन अर्जित करने के लिए ईमानदारी और मेहनत से महत्वपूर्ण कोई मार्ग नहीं है। व्यक्ति को अपने श्रम का उचित मूल्य प्राप्त करना चाहिए और किसी भी तरह के अनैतिक कार्य से बचना चाहिए। तभी मनुष्य सफलता को हासिल कर सकता है। 

Vidur niti for successful life

विदुर के अनुसार व्यक्ति को अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए और अपनी बुद्धि का सही दिशा में उपयोग करना चाहिए। जब कोई मनुष्य अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संयमित तरीके से प्रयास करता है तो उसे सफलता जरूरी हासिल होती है। ऐसे में आपको जो भी संपत्ति मिले उसका सदुपयोग करें। 

महात्मा विदुर ने स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार पर जोर दिया है। जिससे मनुष्य अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करेगा और सफलता हासिल करेगा। विदुर ने शिक्षा को सबसे बड़ा धन बताया है। विदुर जी के अनुसार शिक्षा से बड़ी कोई संपत्ति नहीं है क्योंकि इसके होने से व्यक्ति आत्मनिर्भर बनता है और जीवन को सही दिशा मिलती है।

Vidur niti for successful life

Share this story