ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े सभी पहलुओं पर अपनी नीतियों का निर्माण किया है

जिसका अनुसरण करने वाला मनुष्य सफलता और सुख को हासिल करता है। चाणक्य ने हर चीज़ को लेकर नीति बनाई हैं। चाणक्य अनुसार आज हम आपको बता रहे हैं कि वेज या नॉनवेज किस में सबसे ज्यादा ताकत होती है तो आइए जानते हैं।

यहां पढ़ें आज की चाणक्य नीति—
आचार्य चाणक्य की नीति अनुसार अन्न में बहुत अधिक बल होता है मानव सेहत के लिए अन्न बड़ा लाभकारी माना जाता है लेकिन साबूत अन्न से भी दस गुना अधिक बल उसके आटे में होता है। अनाज से अधिक शक्ति दूध में पाई जाती है अगर दूध गाय का हो तो और भी अच्छा माना जाता है। दूध बड़ी आसानी से पच जाता है यही कारण है कि छोटे बच्चो को गाय का दूध पिलाया जाता है।

चाणक्य नीति कहती है कि दूध से आठ गुना बल मांसाहार में होता है। लेकिन हमारे शास्त्रों में बिना कारण किसी जीव की हत्या करने को पाप माना जाता है। यही कारण है कि व्यक्ति को मांसाहार से बचना चाहिए। चाणक्य अनुसार मांसाहार से दस गुना अधिक बल गाय के दूध से बनने वाले घी में पाया जाता है। घी पौष्टिक और बल प्रदान करने वाला होता है। घी में रोगप्रतिरोधक क्षमता भी अधिक होती है।


