Samachar Nama
×

समय से पहले ही बूढ़े हो जाते हैं ये लोग, पढ़ें आज की चाणक्य नीति

acharya chanakya niti such people become old prematurely 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना जाता है। इनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र ग्रंथ में पिरोया है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। चाणक्य ने मनुष्य जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतियों का निर्माण किया है।

acharya chanakya niti such people become old prematurely 

मान्यता है कि इनकी नीतियों को अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में उतार लेता है तो उसका पूरा जीवन सरल और सफल हो जाता है। चाणक्य ने अपनी नीतियों के द्वारा बताया है कि कौन से लोग समय से पहले बुढ़े हो जाते है। तो आज हम आपको इसी विषय पर बता रहे है। 

acharya chanakya niti such people become old prematurely 

चाणक्य की नीति कहती है कि जो मनुष्य हमेशा यात्रा करते हैं। वे नियमित न होने के कारण जल्द ही बुढ़ापे का शिकार हो जाते है। क्योंकि यात्रा की थकान और अव्यवस्थि​त खान पान व्यक्ति के शरीर पर विपरीत प्रभाव डालती है।

acharya chanakya niti such people become old prematurely 

चाणक्य नीति अनुसार घोड़ा स्वच्छंद विचरण करने वाला होता है जिस कारण वह जल्द बूढ़ा नहीं होता है लेकिन अगर मनुष्य ने घोड़े को पालतू बना लिया है और उसे हमेशा ही बांधकर रखता है तो वह समय से पहले ही बूढ़ा हो जाता है। क्योंकि ये घोड़े के शारीरिक प्रकृति के प्रतिकूल है। चाणक्य नीति कहती है कि अगर पति अपनी पत्नी को शारीरिक सुख नहीं दे पा रहा है या ​वो संतुष्ट नहीं है तो ऐसे में पत्नी समय से पहले ही बूढ़ी हो जाती है। 

acharya chanakya niti such people become old prematurely 

Share this story