Samachar Nama
×

कभी न करें इस बुरी आदत से प्यार, जीवनभर रहेंगे कंगाल

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां दुनिया भर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। आचार्य चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े सभी पहलुओं पर अपनी नीतियां बनाई हैं जिसका अनुसरण करने वाला मनुष्य सफलता के शिखर को प्राप्त करता है।

What not to do at night according chanakya 

चाणक्य ने अपनी नीतियों के जरिए बताया है कि रात को किन कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना आर्थिक तंगी का शिकार हो सकता है साथ ही उसे मानसिक तनाव व अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है तो आज हम आपको इसी विषय में आगे लेख में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

What not to do at night according chanakya 

कौन सा काम रात को नहीं करना चाहिए—
आचार्य चाणक्य नीति अनुसार भूलकर भी रात को अधिक समय यानी आधी रात तक नहीं जागना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को अपने जीवन में कई सारी समस्याओं व परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चाणक्य नीति अनुसार अधिक समय तक रात को जागने से सेहत संबंधी समसयाओं का सामना करना पड़ता है इसके अलावा सोचने समझने की क्षमता में भी कमी आने लगती है। रोजाना कम नींद लेने के कारण व्यक्ति को तनाव का सामना करना पड़ता है। 

What not to do at night according chanakya 

जो लोग आधी रात तक जागते हैं उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा जो लोग साफ सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं उन्हें भी धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी नाराज़ रहती हैं। 

What not to do at night according chanakya 

Share this story