
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है आचार्य चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतियां बताई है जिनका अनुसरण करने वाला मनुष्य सफलता, सुख और सम्मान हासिल करता है।
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के द्वारा बताया है कि मनुष्य को किन जगहों पर चुप नहीं रहना चाहिए बल्कि खुलकर अपने मन की बात कहनी चाहिए तो आज हम आपको उसी विषय के बारे में बता रहे हैं।
यहां जानें आज की चाणक्य नीति—
चाणक्य नीति अनुसार जहां अन्याय हो रहा है वहां कभी भी चुप नहीं रहना चाहिए बल्कि खुलकर अपने मन की बात कहना चाहिए। यहां पर चुप रहने से अपने सिद्धांतों से समझौता करना होगा। जब कोई आपका हक छीन रहा है तो वहां कभी भी चुप नहीं रहना चाहिए बल्कि अपनी बात कहनी चाहिए यहां पर चुप रहना आपकी मूर्खता कहलाएगा।
चाणक्य नीति अनुसार जब बात धर्म और अधर्म की हो तो चुप नहीं रहना चाहिए बल्कि धर्म के पक्ष में अपनी बात कहनी चाहिए क्योंकि जब आप धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म भी आपकी रक्षा जरूर करेगा। चाणक्य नीति की मानें तो जब बात अपनों के कह की हो रही है तो चुप नहीं रहना चाहिए बल्कि अपने के लिए जरूर बोलना चाहिए। जब बात संबंधों की हो तो चुप नहीं रहना चाहिए बल्कि अपने संबंधों के लिए बोलना जरूरी है।