Samachar Nama
×

शादी से पहले जीवनसाथी में परखें ये गुण, पढ़ें आज की चाणक्य नीति

Acharya chanakya niti for best life partner 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया हैं इनकी नीति आज पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता हैं। चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया हैं जिसका अनुसरण अगर कोई मनुष्य कर लेता है तो उसका पूरा जीवन सरल और सफल हो जाता हैं। 

Acharya chanakya niti for best life partner 

चाणक्य ने मनुष्य जीवन से जुड़े हर विषय पर अपनी नीतियां बताई हैं साथ ही चाणक्य ने जीवनसाथी का चुनाव करने से पहले उसमें कुछ गुणों को परखने की बात कही है। चाणक्य नीति अनुसार इन गुणों को परख कर मनुष्य अपने लिए एक बेहतर जीवनसाथी तलाश कर सकता हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख में इसी के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Acharya chanakya niti for best life partner 

चाणक्य नीति अनुसार जीवनसाथी धार्मिक स्वभाव वाला है या नहीं इस गुण का परख जरूर करें। क्योंकि धार्मिक स्वभाव वाला मनुष्य न केवल बेहतर जीवनसाथी होता है बल्कि ऐसा व्यक्ति पूरे कुल को भी संस्कारवान बना देता हैं इसके अलावा जीवन साथी में धैर्य के गुण को भी जरूर परखें। चाणक्य नीति कहती हैं कि धैर्यवान मनुष्य मुश्किल वक्त में भी आपको सही मार्ग दिखता हैं जिसकी वजह से मनुष्य तमाम चुनौतियों को आसानी से पार कर लेता हैं।

Acharya chanakya niti for best life partner 

इसके अलावा जीवनसाथी में उसकी आंतरिक खूबसूरती भी जरूर देखें। उसकी शक्ल सूरत को तवज्जो देने की जगह आप उसके मन की सुदंरता को जरूर दें। ऐसा जीवनसाथी पूरे परिवार को एक सूत्र में बांधे रखता हैं।जीवनसाथी का चुनाव करते वक्त सोच समझ कर फैसला करना चाहिए किसी के दबाव या इच्छा की खातिर कभी कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। क्योंकि दबाव में लिया गया फैसला गलत साबित होता हैं। 

Acharya chanakya niti for best life partner 

Share this story