Samachar Nama
×

Chanakya Niti इन लोगों को धरती पर ही होती है स्वर्ग के समान सुख की प्राप्ति, पढ़ें इनके विशेष गुण

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीतियों के नाम से जाना जाता है चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया है जिसका अनुसरण करने वाला मनुष्य सफलता और सम्मान को प्राप्त करता है

Chanakya niti for life 

चाणक्य ने कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया है जो धरती पर रहकर ही स्वर्ग के समान सुख की प्राप्ति करते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन लोगों के विशेष गुणों का बखान कर रहे हैं तो पढ़ें आज की चाणक्य नीति। 

Chanakya niti for life 

आज की चाणक्य नीति—
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में धर्म और कर्म को लेकर विस्तार से वर्णन किया है। उनके अनुसार अगर व्यक्ति धर्म पक्ष के मार्ग पर चलता है तो उसे धरती पर ही स्वर्ग के समान सुखों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा व्यक्ति में कुछ विशेष गुणों के होने से उसे धरती पर ही स्वर्ग जैसा सुख प्राप्त होता है। 

Chanakya niti for life 

श्लोक—
मातृवत् परदारांश्च परद्रव्याणि लोष्ठवत्.
आत्मवत् सर्वभूतानि यः पश्यति स पश्यति॥

चाणक्य नीति की मानें तो जो मनुष्य पराई स्त्री को माता के समान देखता है, दूसरे के धन को पत्थर समझता है और धरती पर सभी प्राणियों को अपनी आत्मा तो ऐसे व्यक्ति धरती पर ही रहकर स्वर्ग के समान सभी सुखों को प्राप्त करते हैं ऐसे लोग सर्वश्रेष्ठ और बुद्धिमान कहलाते हैं इनके जीवन में कोई दुख परेशानी नहीं होती है और ये लोग अपने अच्छे कर्मों के बल पर सफलता, सुख और सम्मान को हासिल करते हैं। 


Chanakya niti for life 

Share this story