Samachar Nama
×

Chanakya Niti माता पिता संतान के सामने कभी न करें ये 5 काम, भुगतना पड़ेगा बुरा परिणाम 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है

चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़ी कई नीतियों का निर्माण किया है जिसका अनुसरण करने वाला मनुष्य सफलता और सुख को हासिल करता है चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसा काम बताए हैं जिन्हें भूलकर भी बच्चों के सामने नहीं करना चाहिए। वरना इसका बुरा परिणाम झेलना पड़ सकता है तो आज हम आपको इसी विषय पर चाणक्य नीति बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

यहां पढ़ें आज की चाणक्य नीति—
चाणक्य नीति अनुसार संतान के सामने कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। क्योंकि माता पिता अपने बच्चों के पहले आदर्श होते हैं वे जो भी कहते या करते हैं बच्चे उसी को सीखते हैं अगर माता पिता खुद झूठ बोलते हैं तो संतान भी इसे सामान्य मान सकती है ऐसे में माता पिता को कभी भी संतान के आगे झूठ नहीं बोलना चाहिए। चाणक्य नीति कहती है कि घर का माहौल संतान के मानसिक विकास को प्रभावित करता है ऐसे में अगर माता पिता हमेशा एक दूसरे से झगड़ते या फिर बहस करते हैं तो इसका असर संतान पर देखने को मिलता है और बच्चों के मन में असुरक्षा की भावना आ जाती है। ऐसे में गलती से भी माता पिता संतान के सामने झगड़े नहीं वरना इसका बुरा असर देखने को मिल सकता है। 

Chanakya niti parenting mistakes 

संतान के आगे कभी भी दूसरों को निंदा या बुराई नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से वे इसे अपनी आदत में शामिल कर सकते हैं। चाणक्य अनुसार अगर माता पिता खुद अनुशासन का पालन नहीं करते हैं तो बच्चे इसका महत्व नहीं समझ सकते हैं ऐसे में संतान के सामने अनुशासनहीनता कभी नहीं करनी चाहिए। संतान के सामने कभी भी फिजूलखर्ची नहीं करनी चाहिए। वरना बच्चे धन का महत्व नहीं समझते हैं और उनकी आदत भी अधिक धन खर्च करने की हो जाती है। 

Chanakya niti parenting mistakes 

Share this story