Samachar Nama
×

Chanakya Niti ऐसे लोगों से दूर रहने में ही है समझदारी, वरना जिंदगीभर रहेंगे परेशान

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों में से एक माना गया है इनकी नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतिया बताई है।

chanakya niti for life 

जिसका अनुसरण लाभकारी माना जाता है चाणक्य ने कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया है जिनसे दूर रहने में भलाई होती है वरना जीवनभर परेशान रहना पड़ सकता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इसी विषय पर चाणक्य नीति बता रहे हैं। 

chanakya niti for life 

आज की चाणक्य नीति—
चाणक्य के अनुसार मूर्ख और दुखी लोगों से कभी भी किसी तरह का संबंध नहीं रखना चाहिए। ऐसे लोगों को कभी भी ज्ञान नहीं देना चाहिए क्योंकि आप इन्हें कितनी भी बार कोई सही बात बताएं ये हमेशा आपसे सवाल व तर्क ही करेंगे। इन लोगों के पीछे वक्त और बुद्धि नष्ट करने से बेहतर होता है कि इनसे दूरी बना ली जाएं। इसके अलावा नास्तिक लोगों से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

chanakya niti for life 

क्योंकि ये लोग न तो खुद खुश रहते हैं और ना ही अपने आसपास के लोगों को प्रसन्न रहने देते हैं अगर आप नास्तिक लोगों के साथ रहते हैं तो धीरे धीरे आपके विचार भी बदल सकते हैं। दुष्ट व्यक्ति यानी जो लोग दूसरों को देखकर चिढ़ते हैं और अपने मित्र व परिवार वालों से बात बात पर झगड़ते है जिनके मन में लालच, ईष्या और घमंड भरा हो उनसे हमेशा ही दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इनके साथ रहने से जीवनभर पछताना पड़ सकता है। ऐसे में इन लोगों से दूर रहने में ही समझदारी है। 

chanakya niti for life 

Share this story