Samachar Nama
×

Chanakya Niti अगर आप भी पाना चाहते हैं सफलता, तो इन लोगों से हमेशा रहें कोसों दूर

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है आचार्य चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतियां बताई हैं जिसका पालन करने से मनुष्य को सफलता और सम्मान की प्राप्ति होती है आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया है जिनसे दूर रहने में ही भलाई छिपी है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इन्हीं के विषय में आपको जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं आज की चाणक्य नीति। 

Acharya chanakya niti for life

आज की चाणक्य नीति—
आचार्य चाणक्य की नीति अनुसार जो मनुष्य सामने प्रिय और पीठ पीछे काम बिगड़ता है उनसे हमेशा ही दूर रहना चाहिए। ऐसे लोगों पर भूलकर भी भरोसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये लोग कभी भी धोखा दे सकते हैं साथ ही विपरीत समय में नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। चाणक्य की मानें तो व्यक्ति को कुमित्र से हमेशा ही दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

Acharya chanakya niti for life

ऐसे लोग आपके राज कभी भी किसी के सामने उजागर कर सकते हैं इसलिए हमेशा माता पिता व भाई बहन के अलावा हर किसी पर जरूरत से अधिक विश्वास भूलकर भी न करें। जो लोग काम निकलवाने के लिए आपके साथ रहता है उनसे भी दूरी बना लेना जरूरी है। ऐसे लोग आपसे काम के लिए ही बात करते हैं और मदद के बाद भी ये आपका जीवनभर एहसान नहीं मानते हैं ऐसे में इन लोगों से दूर रहें।

Acharya chanakya niti for life

अगर कोई करीबी आपको जान बूझकर कष्ट देता है या फिर परेशान करने की इच्छा रखता है तो ऐसे में आप उससे तुरंत ही दूरी बना ले। क्योंकि ऐसा मनुष्य आपको कभी भी परेशान कर सकता हैं। उन लोगों से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए। जो अपने निजी लाभ के लिए दूसरों की अत्यधिक चापलूसी करते हैं। ऐसे लोग बेहद चालाक होते हैं ये आपको कभी भी हानि पहुंचा सकते हैं। 

Acharya chanakya niti for life

Share this story