Samachar Nama
×

कठिन परिस्थितियों में भी आपका साथ नहीं छोड़ती ये चीजें कभी न करें अपने से दूर, पढ़ें आज की चाणक्य नीति

​​​​​​​

chanakya niti these true friends never leave you alone till death support in bad times 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः जिंदगी का सबसे बड़ा सच ये है कि जिसने भी इस धरती पर जन्म लिया है उसकी मृत्यु तय है जीवनभर व्यक्ति अपने कर्मों का अच्छा बुरा परिणाम स्वयं भोगता है उसके कर्मों के अनुसार ही उसे फल की प्राप्ति होती है वही आचार्य चाणक्य ने मनुष्य जीवन से जुड़ी कई नीतियों के बारे में नीतिशास्त्र में बताया है आचार्य चाणक्य ने व्यक्ति के संबंध को लेकर अपनी नीतियों में विस्तार से वर्णन किया है

chanakya niti these true friends never leave you alone till death support in bad times 

चाणक्य नीति के अनुसार मनुष्य के जीवन में कई मित्र होते हैं मगर कुछ ऐसे साथी भी होते हैं जो उसका मरते दम तक साथ नहीं छोड़ते हैं ये कठिन परिस्थितियों में भी व्यक्ति का साथ निभाते हैं जीवन में उसे सही मार्ग दिखाने के साथ साथ तरक्की भी प्रदान करते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख दवारा बता रहे हैं कि चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में मनुष्य के किन साथियों के बारे में बताया है जो मरते दम तक उसका साथ निभाते हैं तो आइए जानते हैं। 

chanakya niti these true friends never leave you alone till death support in bad times 

चाणक्य ने बताया है कि जिस मनुष्य के पास ज्ञान का हथियार होता है वो किसी भी परिस्थिति में खुद को अकेला नहीं पाता है विद्या से बड़ा कोई मित्र नहीं होता है विपरीत परिस्थितियों में एक अकेला मनुष्य बुद्धि और ज्ञान के बल पर उस समस्या से बाहर निकल सकता है माना जाता है कि विद्या और ज्ञान के बल पर ही मनुष्य को सफलता मिलती है इसलिए ज्ञान जहां भी मिले उसे लेना ही भला होता है। एक रोगी के लिए औषधि से बड़ा कोई मित्र नहीं होता है क्योंकि बीमारी से छुटकारा पाने के लिए औषघि ही काम आती है जो मनुष्य को गंभीर रोगों से राहत दिलाने का काम करती है

chanakya niti these true friends never leave you alone till death support in bad times 

माना जाता है कि अगर दवा नहीं होगी तो व्यक्ति स्वस्थ्य नहीं हो पाएंगा। चाणक्य अनुसार दवाई मृत्यु तक मनुष्य का पूरा साथ देती है इसी के कारण व्यक्ति का स्वास्थ्य बेहतर होता है इसलिए दवा को सच्चा मित्र माना गया है। चाणक्य नीति में धर्म को सच्चा मित्र बताया गया है इसे धन से भी उपर माना गया है धर्म मनुष्य को जीने और मृत्यु के बाद भी उसका साथ निभाता है धर्म हमेशा ही सही मार्ग दिखाने का काम करता है धर्म कर्म के काम की वजह से ही मनुष्य मरने के बाद भी याद किया जाता है और हमेशा ही उसके पुण्य को लोग अपने मन में रखते हैं इसलिए धर्म को भी मनुष्य का सच्चा मित्र बताया गया है।  

chanakya niti these true friends never leave you alone till death support in bad times 


 

Share this story