Samachar Nama
×

पोला पर्व विशेष: जानिए आखिर क्यों पड़ा इस विशेष पर्व का नाम पोला पर्व, पढ़ें दिलचस्प जानकारी

जयपुर । पोला पर्व छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश के कई राज्यों में बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाता हैं। इस पवित्र त्य़ोहार को भादो माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व के दौरान किसान अपने बैलों की पूजा करते हैं। तथा इस दिन बैल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता
पोला पर्व विशेष: जानिए आखिर क्यों पड़ा इस विशेष पर्व का नाम पोला पर्व, पढ़ें दिलचस्प जानकारी

जयपुर । पोला पर्व छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश के कई राज्यों में बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाता हैं। इस पवित्र त्य़ोहार को भादो माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व के दौरान किसान अपने बैलों की पूजा करते हैं। तथा इस दिन बैल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार पोला वर्व को किसान फसल के बढ़ने की खुशी में मनाते हैं। इस दिन किसानों का खेत पर जाना वर्जित माना जाता हैं। आज हम आपको इस पावन पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा के बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर इस त्योहार को क्या मनाया जाता हैं।
पोला पर्व विशेष: जानिए आखिर क्यों पड़ा इस विशेष पर्व का नाम पोला पर्व, पढ़ें दिलचस्प जानकारी
पोला पर्व पर लोग बैलों की पूजा-अर्चना करते है। इस दिन किसान बैलों को नहला-धुला कर सजाते हैं, फिर हर घर में उनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते है। इसके बाद घरों में बने पकवान भी बैलों को खिलाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मिट्टी और लकड़ी से बने बैल चलाने की भी परंपरा है। साथ ही इस पर्व के दो-तीन दिन पहले से ही बाजारों में लकड़ी तथा मिट्टी के बैल मिलने लगते हैं।
पोला पर्व विशेष: जानिए आखिर क्यों पड़ा इस विशेष पर्व का नाम पोला पर्व, पढ़ें दिलचस्प जानकारी
हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार जब भगवान विष्णूु ने कान्हा के रूप में राश्रशों का नास करने के लिए धरती पर अवतार लिया था।, तब उनके जन्म के बाद से ही उनके मामा कंस कई बार कई असुरों को उन्हें मारने भेजा था। लेकिन कृष्ण ने उन सभी राक्षशों का वध कर दिया था।
पोला पर्व विशेष: जानिए आखिर क्यों पड़ा इस विशेष पर्व का नाम पोला पर्व, पढ़ें दिलचस्प जानकारी
जिसके बाद कंस ने कृष्ण को मारने के लिए पोलासुर नामक एक असुर को भेजा था, जिसे कृष्ण ने अपनी लीला से मार दिया था। इस राक्षस के बध के बाद से ही भादों माह की अमावस्या के दिन पोला त्योहार मनाया जाता हैं।
पोला पर्व विशेष: जानिए आखिर क्यों पड़ा इस विशेष पर्व का नाम पोला पर्व, पढ़ें दिलचस्प जानकारी

Share this story