Golden Temple लाखों श्रद्धालुओं के आस्था के प्रतीक स्वर्ण मंदिर का किसने किया था निर्माण?
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सिख धर्म को मानने वाले लोगों के लिए गुरुद्वारा आस्था का केंद्र माना जाता है देशभर में कई गुरुद्वारे हैं जहां रोजाना भक्त बड़ी संख्या में जाते हैं। इनमें पंजाब के अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर भी शामिल है। इसे सिख धर्म का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है। इसे श्री हरमंदिर साहिब के नाम से भी जाना जाता है।

मंदिर परिसर में एक कुंड है जिसे अमृत सरोवर के नाम से भी जाना जाता है। इस कुंड को लेकर विशेष मान्यता है कि यहां पर स्नान करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक लाभ की प्राप्ति होती है। दुखों का निवारण हो जाता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा स्वर्ण मंदिर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आपको प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।

स्वर्ण मंदिर पंजाब—
जानकारी के अनुसार स्वर्ण मंदिर की नीवं संत हजरत मियां मीर ने रखी थी और इस मंदिर का निर्माण गुरु अर्जन देव जी के द्वारा हुआ था। वे सिख धर्म के पांचवें गुरु थे। मंदिर बनने से पहले यहां पर गुरु नानक देव ध्यान करते थे। स्वर्ण मंदिर के निर्माण में कुल आठ वर्ष का समय लगा था। मंदिर के पास का अमृत सरोवर भी विशेष महत्व रखता है।

मान्यता है कि सच्चे मन से कुंड में स्नान करने से कई तरह के रोगों से मुक्ति मिल जाती है और आध्यात्मिक लाभ की भी प्राप्ति होती है। स्वर्ण मंदिर में लंगर हमेशा चलता रहता है जिसे दुनिया का सबसे बड़ा लंगर माना जाता है। जहां रोजाना भारी संध्या में लोग प्रसाद ग्रहण करने आते हैं।


