ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: भारत देश में हिंदू धर्म के देवी देवताओं के कई सारे मंदिर है। और उनसे जुड़े कई रहस्य आज भी सुलझ नहीं पाएं हैं दुनिया के विभिन्न देशों में भी हिंदू देवी देवताओं के मशहूर मंदिर है। मगर कुछ मंदिर तो बेहद खास है। ऐसा ही एक मंदिर मुस्लिम देश में हैं यहां भगवान श्री विष्णु की दुयिा की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित हैं जबकि यहां सबसे अधिक संख्या मुस्लिम समुदाय के अनुयायियों की हैं। तो आज हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

मुस्लिम देश इंडोनेशिया ऐसा देश है जहां हिंदू देवता भगवान विष्णु की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित हैं इतनी बड़ी मूर्ति तो भारत में भी नहीं हैं जहां हिंदुओं की आबादी सबसे अधिक हैं यह मूर्ति इंडोनेशिया के बाली द्वीप में केनकाना पार्क में हैं यह मूर्ति 122 फीट ऊंची और 64 फीट चौड़ी है इसे बनाने में 24 साल लगे इस प्रतिमा में श्री विष्णु गरुड़ पर विराजमान हैं यह मूर्ति साल 2018 में ही बनकर तैयार हुई हैं और इसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं

इस मूर्ति को तांबे और पीतल से बनाया गया हैं। इंडोनेशिया में रहने वाले मूर्तिकार बप्पा न्यूमन अनुआर्ता ने 1979 में एक ऐसी विशालकाय मूर्ति बनाने का संपना देखा था जो दुनिया में अब तक कहीं न बनी हो। इसके बाद इस मूर्ति को बनाने की योजना बनानी शुरू की गई 16 साल की योजना के बाद इस पर काम शुरू हुआ इसे बनाने में अरबों रुपये खर्च हुए।

इस मुस्लिम देश में हिंदू देवी देवताओं की लोकप्रियता बहुत अधिक हैं यहां बड़े पैमाने पर हिंदू देवी देवताओं की पूजा की जाती हैं यह लोगों की आस्था का ही परिणाम है कि इंडोनेशिया की एयरलाइन का नाम भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ के नाम पर गरुड़ा एयरलाइन हैं इतना ही नहीं इंडोनेशिया की रामलीला विश्वप्रसिद्ध मानी जाती हैं।


