Samachar Nama
×

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में करें मां दुर्गा के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, पूरी होगी हर अधूरी इच्छा

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: कल यानी 15 अक्टूबर दिन रविवार से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो चुका है और इसका समापन 24 अक्टूबर को हो जाएगा। इस दौरान भक्त माता के विभिन्न रूपों की विधि विधान से पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से देवी कृपा बरसती है।

shardiya navratri 2023 maa durga famous temple in up

नवरात्रि के पावन दिनों में आप माता के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन व पूजन कर देवी कृपा प्राप्त कर सकते हैं और सभी इच्छाओं को भी पूरा कर सकते हैं तो आज हम आपको शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

shardiya navratri 2023 maa durga famous temple in up

मां दुर्गा के प्रसिद्ध मंदिर—
उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में गंगा नदी के किनारे माता विंध्यवासिनी का एक पवित्र मंदिर है मान्यता है कि नवरात्रि के पावन दिनों में अगर इस मंदिर के दर्शन किए जाए तो भक्तों की हर मनोकामना पूरी हो जाती है। यह मंदिर मां विंध्यवासिनी स्वरूप को समर्पित होता है मां विंध्यवासिनी को महामाया या योगामाया मां दुर्गा का रूप माना जाता है। नवरात्रि के दिनों पर यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। 

shardiya navratri 2023 maa durga famous temple in up

नवरात्रि में माता के दर्शन के लिए शाकम्भरी देवी शक्तिपीठ भी है जो कि उत्तर प्रदेश के ​सहारनपुर जिले में बना हुआ है यह अवस्थित एक महाशक्तिपीठ है। इस पीठ को ब्रह्मपुराण में सिद्ध पीठ के नाम से भी बताया गया है। मान्यता है कि माता सती का शीश इसी क्षेत्र में गिरा था इसलिए इसकी गणना देवी के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में होती है। यहां नवरात्रि के दिनों में भक्तों का तांता लगा रहता है इसके अलावा देवी के दर्शन पूजन से सभी मनोकामनाएं सिद्ध होती हैं। 

shardiya navratri 2023 maa durga famous temple in up

Share this story