Samachar Nama
×

Ram Navami 2025 अयोध्या में रामजन्मोत्सव की भव्य तैयार, देश दुनिया के लोग बनेंगे सूर्य तिलक के साक्षी 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: प्रभु राम की नगरी अयोध्या में रामनवमी यानी श्रीराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही है। इस साल राम नवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस अवसर पर भक्तों को अयोध्या में दिव्य अनुष्ठानों के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।

चैत्र रामनवमी को लेकर तैयारियां आरंभ हो चुकी है ऐसे में हम आपको अपने इस लेख द्वारा इस पावन दिन किए जाने वाले कार्यक्रम की पूरी डिटेल आपसे साझा कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

राम कथा का आयोजन—
राम नगरी अयोध्या में 29 मार्च से 6 अप्रैल यानी नवरात्रि में राम कथा का अयोजन किया जाएगा। वाल्मीकि रामायण का नवाएं परायण, राम चरित मानस का नवाएं परायण, आध्यात रामायण का नवान्या पारायण एक यज्ञ वह दुर्गा सप्तशती भी हो सकती है। साथ ही एक लाख मंत्रों की आहुति भी दी जाएगी। 

आपको बता दें कि रामनवमी के पावन दिन पर ​ठीक 12 बजे 4 मिनट तक भगवान भानु भास्कर की किरणों से रामलला के मस्तक पर अभिषेक होगा। अयोध्या वासी और प्रभु राम के भक्त रामलला के मस्तक पर सूर्य किरण के अभिषेक का लाइव टेलीकास्ट भी देख सकेंगे। 

grand preparations for shri ram janmotsav ayodhya 

जानें रामनवमी पर कब क्या होगा—
रामनवमी के पावन दिन चैत्र शुक्ल नवमी सम्वत् 2081 दिनांक 6 अप्रैल 2025 रविवार को होगा। इस दिन सबसे पहले रामलला का अभिषेक 9 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 30 मिनट के बीच में किया जाएगा। सुबह 10 बजकर 3 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट तक पर्दा रहेगा।

grand preparations for shri ram janmotsav ayodhya 

इसके बाद रामलला का श्रृंगार होगा। जो सुबह 10 बजकर 40 मिनट से 11 बजकर 45 मिनट तक होगा। इस दौरान पर्दा खुला रहेगा। फिर सुबह 11 बजकर 45 मिनट तक भोग लगेगा। जिस दौरान पर्दा रहेगा। भगवान राम का जन्म अपरान्ह 12 बजे होगा। 


grand preparations for shri ram janmotsav ayodhya 

Share this story