Samachar Nama
×

Mahashivratri 2025 भारत में कहां कहां हैं भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग? एक क्लिक में देखें लिस्ट 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू पंचांग के अनुसार अभी फाल्गुन मास चल रहा है और इस माह में कई बड़े व्रत त्योहार पड़ते हैं जिसमें महाशिवरात्रि भी एक है यह पर्व महादेव को समर्पित है।

इस पावन दिन भक्त भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से कष्टों का निवारण हो जाता है।

इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी दिन बुधवार को मनाया जाएगा। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि भारत में कहां कहां 12 ज्योतिर्लिंग हैं, तो आइए जानते हैं। 

भारत के 12 ज्योतिर्लिंग—
आपको बता दें कि 12 ज्योतिर्लिंग में सबसे पहला सोमनाथ है जो कि गुजरात के सौराष्ट्र में स्थित है। ऐसा माना जाता है कि इस ज्योतिर्लिंग की स्थापना स्वयं चंद्र देव ने की थी। उन्हीं के नाम पर इसका नाम सोमनाथ रखा गया है। वही दूसरा ज्योतिर्लिंग भीमाशंकर है जो कि महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहीं पर भगवान शिव ने कुंभकर्ण के पुत्र भीम का वध किया था। इसके अलावा ऐसा कहा जाता है कि इस ज्योतिर्लिंग के रोजाना सुबह दर्शन करने से सारे पापों से मुक्ति मिलती है।

mahashivratri 2025 lord shiva all 12 jyotirlingas in india

विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग उत्तर प्रदेश के काशी में है इसका महत्व कई गुना अधिक है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव स्वयं काशी में निवास करते हैं और प्रलय में भी यह स्थान नष्ट नहीं होगा। अगला ज्योतिर्लिंग केदारनाथ है जो कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के उज्जैन में है। 

mahashivratri 2025 lord shiva all 12 jyotirlingas in india

माल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में श्रीशैल पर्वत पर स्थित है। नागेश्वर ज्योतिर्लिंग गुजरात के द्वारिका में स्थित है। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के खंडवा में है, रामेश्वर ज्योतिर्लिंग तमिलनाडु के रामनाथपुरं में स्थित है। त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग गोदावरी नदी के निकट महाराष्ट्र के त्र्यंबक में स्थित है। वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग उत्तराखंड के देवघर में स्थित है। घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के दौलताबाद में है। 

mahashivratri 2025 lord shiva all 12 jyotirlingas in india

Share this story