Samachar Nama
×

भारत का अनोखा मंदिर जहां चिट्ठी लिखने से लोगों को मिलता है इंसाफ 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: देशभर में कई ऐसे मंदिर है जो अपने चमत्कारों और रहस्यों के लिए दुनियाभर में जानें जाते हैं और ये पवित्र स्थल भक्तों की आस्था और विश्वास का केंद्र भी मानें जाते हैं ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उत्तराखंड में मौजूद एक ऐसे कुल देवता के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें लेकर यह मान्यता है कि इस देवता के मंदिर में चिट्ठी लिखने से साधक की सारी इच्छा पूरी हो जाती है और न्याय भी मिलता है तो आइए जानते हैं। 

Golu devta temple uttarakhand

गोलू देवता मंदिर, उत्तराखंड—
सनातन धर्म में उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है क्योंकि यहां की धरती पर देवी देवता का वास होता है उत्तरांखड में एक नहीं बल्कि गोलू देवता के कई मंदिर स्थापित हैं लेकिन आज हम बात कर रहे हैं सबसे लोकप्रिय अल्मोड़ा जिले में स्थित चितई गोलू देवता मंदिर के बारे में।

Golu devta temple uttarakhand

जिन्हें स्थानीय लोग न्याय के देवता के तौर पर जानते हैं मान्यता है कि यहां अर्जी लगाने से व्यक्ति को जल्द ही न्याय मिलता है। गोलू देवता की दूर दूर क प्रसिद्धि है। यहां के लोगों का मानना है कि गोलू देवता भगवान शिव के अवतार हैं।

Golu devta temple uttarakhand

गोलू देवता के इस मंदिर में मनोकामना पूरी होने के बाद भक्त घंटी चढ़ाते हैं यह बहुत पुरानी परम्परा भी है। यहां पर भक्त अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए गोलू देवता को पत्र भी लिखते हैं कई लोग स्टांप पेपर पर भी अपनी मनोकामना लिखकर भेजते हैं इस मंदिर की मान्यता बहुत है मंदिर में गोलू देवता की प्रतिमा सफेद रंग की है और देवता घोड़े पर सवार है। मूर्ति में देवता को पगड़ी बांधे दिखाया गया है और भगवान ने हाथ में धनुष व बाण धारण किया है।

Golu devta temple uttarakhand

Share this story