Samachar Nama
×

महाभारत काल से जुड़ा है दिल्ली का प्रसिद्ध नीली छतरी वाला मंदिर, जानें ऐतिहासिक मंदिर से जुड़ी रोचक बातें

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: देशभर में कई ऐसे मंदिर है जो अपनी आस्था और विश्वास के लिए जाने जाते हैं इन्हीं में एक मंदिर है नीली छतरी मंदिर जो कि दिल्ली में स्थित है दिल्ली का यह प्रसिद्ध मंदिर महाभारत काल से जुड़ा माना जाता है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इस ऐतिहासिक मंदिर से जुड़ी रोचक और महत्वपूर्ण बातें आपको विस्तारपूर्वक बता रहे हैं तो आइए जानते हैं प्रसिद्ध नीली छतरी मंदिर के बारे में। 

nili mchhatri mandir history

नीली छतरी मंदिर—
आपको बता दें कि नीली छतरी मंदिर केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि भारत का एक प्राचीन मंदिर है जो कि भगवान शिव की साधना को समर्पित है यह मंदिर दिल्ली के बहादुर शाही गेट के करीब यमुना बाजार क्षेत्र में निगमबोध घाट के पास स्थित है मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण स्वयं युधिष्ठिर ने करवाया था।

nili mchhatri mandir history

जो अब श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन चुका है। इस मंदिर के शिखर पर नीलम रत्न जड़ा हुआ है जब इस पर चांद की रोशनी पड़ती है तो उससे निकलने वाली भव्य नीली आभा मन को मोह लेती थी इसलिए लोग इस मंदिर को नीली छतरी मंदिर के नाम से बुलाने लगे और भगवान का नाम भी नीली छतरी वाले पड़ गया।

nili mchhatri mandir history

माना जाता है कि नीली छतरी वाले इस मंदिर में महादेव को जो भक्त श्रद्धा भाव से लड्डूओं का भोग लगाता है उसकी सारी मनोकामनाएं भगवान शिव पूरी करते हैं। यहां पर महाशिवरात्रि और सावन के महीने में काफी भीड़ देखने को मिलती है। 

nili mchhatri mandir history

Share this story