Samachar Nama
×

Ayodhya Ram Mandir आखिर किस पुजारी को मिला रामलला की सेवा का सौभाग्य?

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में प्रभु राम को श्री हरि विष्णु का अवतार बताया गया है इस धर्म को मानने वाले अधिकतर लोग भगवान श्रीराम को अपना आराध्य देवता मानते हैं और उनकी विधिवत पूजा करते हैं। ऐसे में इन भक्तों की आस्था का केंद्र बने अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को किया जाएगा। जिसकी शुरुआत 18 जनवरी से ही हो जाएगा। इस दौरान विधि विधान से भगवान राम के बाल स्वरूप की प्रतिमा का गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा।

Ayodhya Ram Mandir pujari mohit pandey

ऐसे में भक्तों को यह जानने की बड़ी उत्सुकता बनी हुई है कि राम लला की सेवा का सौभाग्य आखिर किस पुजारी को प्राप्त हुआ है अगर आप भी इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक है तो आपको आज का हमारा ये लेख द्वारा पढ़ना होगा। तो आज हम इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Ayodhya Ram Mandir pujari mohit pandey

कौन करेगा राल लला की सेवा—
जानकारों के अनुसार अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के विद्यार्थी मोहित पांडे का चयन राम मंदिर के पुजारी के तौर पर किया गया है। राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को होगा। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे। आपको बता दें कि राम मंदिर में पुजारियों के तौर पर 50 लोगों चयन किया गया है।

Ayodhya Ram Mandir pujari mohit pandey

जिसमें श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के विद्या​र्थी मोहित पांडे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सभी चयनित अभ्यर्थियों को पहले के 6 माह तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद उन्हें प्रभु राम की सेवा में नियुक्त किया जाएगा। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 18 जनवरी से आरंभ हो जाएगा। जिसमें नगर भ्रमण, कई तरह की पूजा विधियां शामिल होंगी इसके बाद भगवान राम का अभिषेक सपन्न होकर भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 


Ayodhya Ram Mandir pujari mohit pandey

Share this story