जानिए पढ़ाई में ध्यान लगाने वाला आसान मंत्र
ऐसा देखा जाता हैं,कि कुछ छात्रों के मन में पढ़ने की इच्छा तो बहुत प्रबल होती हैं,लेकिन पढ़ाई में उनका ध्यान नहीं लग पाता हैं। किताब के ,खुले पन्ने छात्रा को निहार रहे होते हैं,और विद्यार्थी का ध्यान ही अक्सर भटकर कही दूसरी ही जगह पर चला जाता हैं। और वही दूसरी तरह की समस्या यह भी देखी जाती हैं,कि कुछ लोग पढ़ाई तो गंभीरता के साथ ही करते हैं,लेकिन वे लोग पढ़ी हुई बातों को याद नहीं रख पाते हैं। वही इस तरह की कई सारी समस्याओं का निदान श्री रामचरितमानस के मंत्र से ही संभव होता हैं।
वही अगर आप किताबों के अध्ययन के साथ ही साथ नियमित रूप से इस मंत्र का बोलकर जाप किया जाए या फिर मन ही मन स्मरण किया जाता हैं,तो इससे एकाग्रता बढ़ती चली जाती हैं। और वही पढ़ाई लिखाई में उत्साह प्राप्त होता हैं। वही सबसे बड़ी बात तो यह हैं,कि प्रभुकी कृपा से विद्या फलदायी और लाभकारी होती हैं। यह मंत्र बालकांड का हैं।
जानिए कौन सा हैं वह मंत्र—
गुरगृहं गए पढ़न रघुराई। अलप काल बिद्या सब आई।।
श्रीरामचंद्र जी और उनके भाई जैसे ही किशोरावस्था में पहुंचे,उन्हें विद्या अर्जित करने के लिए गुरु के घर भेज दिया गया था। थोड़े ही वक्त के बाद में उन्हें सभी विद्याएं आ गई थी। वही श्रीराम चरितमानस की चौपाइयों और दोहों का मंत्र के रूप में प्रयोग पुराने वक्त से ही प्रचलित हैं। वही पर ध्यान रखने वाली बात तो यह हैं। कि कोई भी मंत्र साधक के विश्वास के अनुसार ही फल देता हैं।