सुबह इस आरती को पढ़ने से चमकता है भाग्य का सितारा
जयपुर। दिन की शुरुआत अगर भगवान की पूजा पाठ से करें तो सारे दिन मन को शांति मिलती है व दिन भी शुभ जाता है। जिस दिन भगवान के दर्शन कर दिन की शुरुआत करते हैं व स्नान कर भगवान को पूजा व आरती गाते हैं तो सारा दिन मंगलमय बन जाता है। पूरे दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करता पढ़ता। आज के दिन को शुभ व मंगलमय बनाने के लिए आज पढें इस आरती को-
आरती श्री हर घट-घट वासी।
श्री सच्चिदानंद सुखराशि।
पुरुषोत्तम नारायण स्वामी।
करुणानिधि प्रभु अंतरयामी।
कमलापति श्री विष्णु नमामि।
मंगलमय बैकुंठ निवासी।।1।।
आरती श्री हर घट-घट वासी।
आरती राघव राम जानकी।
लखन भरत श्री हनुमान की।
लंकापति कपि पति सुजानकी।
रिपुसूदन अंगद बलराशि।।2।।
आरती श्री हर घट-घट वासी।
आरती राधा कृष्ण मुरारी।
नंद नंदन भक्तन हितकारी।
केशव वासुदेव बनवारी।
आरती कृष्ण चंद्र अविनाशी।।3।।
आरती श्री हर घट-घट वासी।
आरती गिरिजा शंकर प्यारे।
गणपति दुर्गा रवि सितारे।
सकल देव सब संत हमारे।
आरती सद्गुरू आनंदराशि।।4।।
आरती श्री हर घट-घट वासी।
आरती शारद नारद स्वामी।
काग भुषुंड गरुड़ सुखधामी।
व्यास आदि सब देव नमामि।
मंगल तुलसी मंगल राशि।।5।।
आरती श्री हर घट-घट वासी।