Samachar Nama
×

भारत के बाहर भी विराजमान हैं भगवान भोलेनाथ, वीडियो में जाने विदेशों में कहां-कहां स्थित है दिव्य शिवालय ?

भारत के बाहर भी विराजमान हैं भगवान भोलेनाथ, वीडियो में जाने विदेशों में कहां-कहां स्थित है दिव्य शिवालय ?

शिव का प्रिय महीना यानि सावन चल रहा है। इस दौरान पूरे देश में शिव के जयकारे गूंज रहे हैं। हमारे देश में तो सावन की धूम रहती ही है, लेकिन देश के बाहर भी कई ऐसी जगहें हैं जहां शिव पूजा का प्रचलन काफी ज्यादा है। आज हम अपने पाठकों को उन 13 खास शिव मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारत से बाहर स्थित हैं। तो आइए जानते हैं इन मंदिरों के बारे में।


1. शिव हिंदू मंदिर-जुइदोस्त: यह मंदिर एम्स्टर्डम में स्थित है। यह मंदिर करीब 4,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इस मंदिर में भगवान शिव विराजमान हैं। उनके साथ ही यहां श्री गणेश, देवी दुर्गा, भगवान हनुमान भी विराजमान हैं। इन सभी की यहां पूजा की जाती है। यहां पंचमुखी शिवलिंग स्थापित है।

2. अरुलमिगु श्रीराजा कालिअम्मन मंदिर: यह मलेशिया के जोहोर बारू में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1922 के आसपास हुआ था। जिस भूमि पर यह बना है, वह भूमि जोहोर बारू के सुल्तान ने भारतीयों को उपहार स्वरूप दी थी। पहले यह मंदिर बहुत छोटा था। लेकिन अब इसे विशाल और भव्य बना दिया गया है।

3. प्रमबनन मंदिर: यह इंडोनेशिया के जावा में स्थित है। यह एक बहुत ही सुंदर मंदिर है जिसमें सभी देवी-देवता विराजमान हैं। इसका निर्माण 10वीं शताब्दी में हुआ था। आपको बता दें कि यह मंदिर भारत के बाहर बने सबसे बड़े शिव मंदिरों में से एक माना जाता है।

4. मुन्नेश्वरम मंदिर: यह श्रीलंका के मुन्नेश्वरम में स्थित है। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम ने रावण का वध करने के बाद यहीं भगवान शिव की पूजा की थी। इस मंदिर परिसर में 5 मंदिर स्थित हैं, जिनमें से भगवान शिव का मंदिर बहुत सुंदर है।

5. शिव विष्णु मंदिर: यह कैलिफोर्निया के लिवरमोर में स्थित है। यहां भगवान शिव के अलावा गणेश जी, देवी दुर्गा, भगवान अयप्पा, देवी लक्ष्मी आदि की भी पूजा की जाती है। कहा जाता है कि यहां मौजूद मूर्तियां तमिलनाडु सरकार ने दी थीं।

6. पशुपतिनाथ मंदिर: यह नेपाल के काठमांडू में स्थित है। कहा जाता है कि इसका निर्माण 11वीं शताब्दी में हुआ था। वहीं, 17वीं शताब्दी में इसका पुनर्निर्माण किया गया था। यहां भगवान शिव की चार मुख वाली मूर्ति स्थित है।

7. शिव मंदिर: यह न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में स्थित है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण हिंदू शास्त्रों के अनुसार आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी शिवेंद्र महाराज और यज्ञ बाबा के मार्गदर्शन में किया गया है। यहां भगवान शिव का नवदेश्वर शिवलिंग स्थापित है।

8. कटासराज मंदिर: यह पाकिस्तान के चकवाल में स्थित है। यहां चकवाल गांव स्थित है। इससे करीब 40 किलोमीटर दूर कटास में एक पहाड़ी स्थित है। कहा जाता है कि यह मंदिर महाभारत काल यानी त्रेता युग में भी मौजूद था। माना जाता है कि कटासराज मंदिर का कटाक्ष कुंड भगवान शिव के आंसुओं से बना है। 

9. शिव मंदिर: यह स्विटजरलैंड के ज्यूरिख में स्थित है। इस मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग स्थित है जिसके पीछे नटराज रूप में भगवान शिव और शक्ति रूप में देवी पार्वती की मूर्तियाँ हैं। यहाँ शिव से जुड़े सभी त्यौहार मनाए जाते हैं।

10. शिव-विष्णु मंदिर: यह ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में स्थित है। यह भगवान शिव और विष्णु का मंदिर है। यहाँ भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इस मंदिर में भगवान शिव और विष्णु के साथ-साथ अन्य हिंदू देवी-देवताओं की भी पूजा की जाती है।

Share this story

Tags