शनि अमावस्या के साथ साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, भारत में नहीं दिखेगा असर
जयपुर। धार्मिक महत्व के अनुसार आज का दिन लोगों के लिए बेहद खास है। आज शनि अमावस्या के साथ साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी है। ज्योतिष के जानकारों का मानना है की ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा जिस कारण से ग्रहण का कोई खास असर भारत में नहीं पड़ेगा।
ग्रहण के कारण ज्योतिषों का मानना है कि इस का प्रभाव उन पर पडेगा विदेश से संबंधित काम करते हैं। सूर्य ग्रहण के कारण राशियों पर भी प्रभाव पडेंगा। सूर्य ग्रहण के कारण वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि पर कुछ असर देखने को मिल सकता है। सूर्य ग्रहण से कुंभ राशि वालों पर परेशानी आ सकती है इस लिए इस राशि के लोगो को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।
सूर्य ग्रहण के कारण कन्या राशि वालों के लिए लाभदायक होगा। इसके साथ ही वृषभ राशि के लोगो को थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। लेकिन सूर्य ग्रहण के कारण सिंह राशि के लोगो के स्वास्थ्य पर प्रभाव पडेंगा।
सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा उत्तर पश्चिमी एशिया, दक्षिण कोरिया, मास्को, चीन और लंदन में दिखाई जाएंगा। भारत में आज लगने वाले सूर्य ग्रहण का प्रभाव नहीं पडेंगा।
आज शनिवार के दिन अमावस्या के साथ सूर्य ग्रहण भी है इसके साथ ही आज की अमावस्या पर हरियाली अमावस्या का त्योहार भी मनाया जाएगा।
आज इस शुभ संयोग में शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए जूते चप्पल का दान करें। शमी के पेड़ की पूजा करें। इसके साथ ही शनि में तेल चढाएं व दीपक जलाएं। काली गाय का हरा चारा खिलाएं। ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलेगी।