Samachar Nama
×

वीडियो में जानिए शुक्रवार को किन चीजों का भोग लगाने से नाराज हो सकती है मां लक्ष्मी ? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां 

वीडियो में जानिए शुक्रवार को किन चीजों का भोग लगाने से नाराज हो सकती है मां लक्ष्मी ? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां 

शुक्रवार के दिन पूजा और व्रत करने से धन, समृद्धि और सुख-समृद्धि बढ़ती है। लेकिन इस दिन पूजा में कुछ चीजों को करने से बचना चाहिए, नहीं तो आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। शुक्रवार को हिंदू धर्म में शुभ दिन माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी, मां संतोषी, मां शीतला, मां दुर्गा और वैभव लक्ष्मी की पूजा और व्रत का विधान है। शुक्रवार का व्रत रखा जाता है और देवी शक्ति को प्रसन्न करने के लिए पूजा की जाती है। 


शुक्रवार के दिन लोग देवी को प्रसन्न करने के लिए मिठाई, फल, खीर, बताशा और कई अन्य चीजों का भोग लगाते हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें शुक्रवार के दिन भोग लगाने से बचना चाहिए, नहीं तो आपको पूजा का फल नहीं मिलेगा। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा में भूलकर भी तुलसी का प्रयोग न करें क्योंकि मां लक्ष्मी को तुलसी अर्पित करने से वे नाराज हो जाती हैं। इसलिए मां लक्ष्मी की पूजा में तुलसी या तुलसी की कलियां नहीं चढ़ाई जाती हैं। शुक्रवार के दिन मां संतोषी की पूजा का विधान है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि संतोषी मां को कभी भी खट्टे फल न चढ़ाएं और न ही इस दिन खट्टी चीजों का सेवन करें।

 खट्टी चीजों का भोग लगाने से मां नाराज हो जाती हैं। इसके साथ ही लहसुन और प्याज वाला कोई भी भोग न लगाएं। लहसुन और प्याज से बना भोग तामसिक माना जाता है, जिसका इस्तेमाल पूजा में नहीं किया जाता है। साथ ही नमक वाला भोग भी पूजा में नहीं लगाना चाहिए। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाया जाता है। लेकिन ध्यान रखें कि खीर शुद्ध और ताजी होनी चाहिए। बासी, बदबूदार या दूषित चीजें चढ़ाने से पूजा निष्फल हो जाती है। इसलिए स्नान करने के बाद ही शुद्ध तरीके से भोग लगाने वाली खीर बनाएं।

Share this story

Tags