Samachar Nama
×

पूजा में पान के पत्तों का कैसे करें उपयोग, आइए जानते हैं

पान के पत्तों को हम शुभ मानकर इसको पूजा के काम में लेते हैं। पूजा में देवी देवताओं को स्नान कराने के लिए हम पान के पत्तों का उपयोग करते हैं। पान के पत्तों को तंत्र विद्या में भी उपयोग किया जाता है। आइए हम जानते हैं पान के पत्तों के कुछ ऐसे ही उपयोग
पूजा में पान के पत्तों का कैसे करें उपयोग, आइए जानते हैं

पान के पत्तों को हम शुभ मानकर इसको पूजा के काम में लेते हैं। पूजा में देवी देवताओं को स्नान कराने के लिए हम पान के पत्तों का उपयोग करते हैं। पान के पत्तों को तंत्र विद्या में भी उपयोग किया जाता है। आइए हम जानते हैं पान के पत्तों के कुछ ऐसे ही उपयोग जिनसे आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

हमारे यहां पूजा की सामग्री की सबसे पहली वस्तु होती है पान का पत्ता क्योंकि इसके बिना हम पूजा में बैठने के बाद देवताओं को स्नान कराने के लिए पान के पत्ते की आवश्यकता होती हैं। यह हमारे हिन्दु धर्म शास्त्र के अनुसार शुभ और संपन्नता के लिए माना जाता हैं। हमारे पुराणों के अनुसार देवताओं ने समुंद्र मंथन के लिए पान के पत्ते का उपयोग किया था। इसी कारण से हम पूजा में पान के पत्ते का प्रयोग करते हैं।

शिव भगवान को अर्पित होते हैं पान के पत्ते

यदि हम भगवान शिव को पान के पत्ते को अर्पित करते हैं तो हमारी हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। यदि हम पूजा में पान का पत्ता उपयोग में ले रहे हैं तो वह सभी जगह से सही होना चाहिए, कहीं से सूखा नहीं होना चाहिए, और कहीं से टूटा हुआ नहीं होना चाहिए इसके साथ ही वह ताजा होना चाहिए। पान का पत्ता व्यक्ति को पापों से छुटकारा दिलाता है। तो इसके लिए हमे पान के पत्ते को दान करना चाहिए।
क्या कभी आपने सोचा है कि हम पान के पत्ते को पूजा में स्थान क्यों देते हैं वो इसके लिए क्योंकि पान का पत्ता नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर घर मे सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। और इसे सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानते हैं। इसलिए इसे पूजा के काम में लेते हैं।

व्यक्ति को बुरी नजर लगने पर पान के पत्ते में गुलाब के फूल की सात पत्तियां खिलाने से उसके ऊपर बुरी नजर का प्रभाव दूर होता है।

होता है व्यापार में लाभ

यदि किसी व्यक्ति को व्यापार में अधिक लाभ नहीं हो रहा है तो उस व्यक्ति को पांच शनिवार सुबह स्नान करने के बाद पांच पीपल के पत्ते ओर 8 पान के पत्ते जो कि साबुत डंडीदार हो उन दोनों को बांधकर पूर्व दिशा में बांधने से उस व्यक्ति को व्यापार में लाभ प्राप्त होगा।

अगर आपका काम लम्बे समय से कहीं पर अटक रहा हैं तो आप मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी पान का पत्ता साबूत डंडी़वाला ओर लडडू चढा़ने से आपके अटके काम पूरे हो जाएगें। यह सब विधि आपको सात शनिवार करनी होती है।

यदि आपका बनता काम रूक रहा है। तो आप रविवार के दिन पान के पत्ते को जेब में लेकर घर से निकले आपके बनते काम पूरे हो जाएगें।

अगर आपके कोई ऐसे काम रूक रहे हैं तो आप भी पान के पत्ते का उपाय करें और अपनी समस्या दूर करें।

Share this story