Samachar Nama
×

विष्णु भगवान के इस मंत्र से होगी सारी मनोकामना पूर्ण

यदि आपको अपने तनावों और परेशानी से निकलना है तो आप भी प्राचीन समय के अनुसार हरि की शरण मे जाएं। क्या आपको पता हैं कि गुरूवार का दिन भगवान विष्णु का होता हैं और यदि इस दिन उनसे कुछ भी मांगा जाएं तो वो आपकी सभी मनोकामना को पूर्ण करते हैं। यदि आप इस
विष्णु भगवान के इस मंत्र से होगी सारी मनोकामना पूर्ण

यदि आपको अपने तनावों और परेशानी से निकलना है तो आप भी प्राचीन समय के अनुसार हरि की शरण मे जाएं। क्या आपको पता हैं कि गुरूवार का दिन भगवान विष्णु का होता हैं और यदि इस दिन उनसे कुछ भी मांगा जाएं तो वो आपकी सभी मनोकामना को पूर्ण करते हैं। यदि आप इस दिन व्रत रखते हैं तो आप इस मंत्र के उच्चारण से अपनी सभी मनोकामना को पूर्ण कर सकते हैं।

विष्णु भगवान के इस मंत्र से होगी सारी मनोकामना पूर्ण

इसके लिए आपको पूरे विधि विधान के अनुसार भगवान विष्णु का व्रत रखना होगा और साथ ही केले के साथ आप भगवान विष्णु की पूजा कर सकते है और वो आपको सभी तनावों से मुक्त कर देंगे। भगवान श्री विष्णु के इस एक मंत्र के जाप से आप सभी प्रकार के तनाव और परेशानियों से बाहर निकल सकते है। भगवान विष्णु की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे इसके लिए विष्णु गायत्री मंत्र महामंत्र माना गया हैं। क्योंकि माता गायत्री की 24 देवशक्तियों में भगवान विष्णु का निवास होता है।

जानिए मंत्र उच्चारण की विधि

सर्वप्रथम स्नान करने के बाद आप पीले कपड़ें पहन कर भगवान विष्णु की मूर्ति कों गंगाजल से स्नान करवाएं। स्नान करवाने के बाद केसर, चंदन और फूल तुलसी की माला, पीला प्रसाद और पीला फल यानी कैला चढ़ाकर पूजा शुरू करें। भगवान विष्णु को केसर की खीर अति पसंद हैं अगर हो सके तो आप प्रसाद में केसर की खीर बनाए और उसका भोग लगाए। इसके बाद आप दीपक जलाकर पीले आसन पर बैठ कर तुलसी की माला लें और इस माला के साथ 1,3,5 और 11 बार इस मंत्र का उच्चारण करें।

ऊ नारायणाय विद्दाहे।
वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

इसके बाद आप चरणामृत व प्रसाद ग्रहण करें और अपनी पूजा को सफल करें।

Share this story