December 2020 calendar: श्री कृष्ण के प्रिय मास का आज से हुआ प्रारंभ, जानिए मार्गशीर्ष मास के व्रत त्योहार
साल 2020 का आखिरी महीना आज से शुरू हो चुका हैं इस महीने के बाद नया साल 2021 आरंभ हो जाएगा। वही पंचांग के मुताबिक नए मास मार्गशीर्ष का भी प्रारंभ आज से हो चुका हैं यह एक संयोग ही हैं। मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा मृगशिरा नक्षत्र से युक्त होती हैं इसलिए इस महीने का नाम मार्गशीर्ष हैं।
भगवान कृष्ण को मार्गशीर्ष मास बहुत अधिक प्रिय होता हैं आज 1 दिसंबर दिन मंगलवार हैं। पंचांग के मुताबिक मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि हैं इस महीने में कई सारे पर्व त्योहार पड़ रहे हैं
एकादशी, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, सोमवती अमावस्या, क्रिसमस, विवाह पंचमी, गीता जयंती, मासिक गणेश चतुर्थी, अमावस्या, पूर्णिमा जैसे पर्व त्योहार आने वाले हैं ये पूरा दिसंबर का महीना पर्व और त्योहारों से भरा हुआ हैं वही इस महीने के बाद नव वर्ष का शुभारंभ हो जाएगा। तो आज हम आपको दिसंबर के प्रमुख्य पर्व त्योहारों के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।
जानिए दिसंबर महीने के व्रत और त्योहार—
03 दिसंबर, दिन गुरुवार— संकष्टी चतुर्थी
07 दिसंबर, दिन सोमवार— काल भैरव जयंती
10 दिसंबर, दिन गुरुवार— उत्पन्ना एकादशी
12 दिसंबर, दिन शनिवार— शनि प्रदोष व्रत, कृष्ण पक्ष
13 दिसंबर, दिन रविवार— मासिक शिवरात्रि
14 दिसंबर, दिन सोमवार— सोमवती अमावस्या, साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण
15 दिसंबर, दिन मंगलवार— धनु संक्रांति
18 दिसंबर, दिन शुक्रवार— विनायक चतुर्थी
19 दिसंबर, दिन शनिवार— विवाह पंचमी
25 दिसंबर, दिन शुक्रवार— मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती, क्रिसमस
27 दिसंबर, दिन रविवार— प्रदोष व्रत, शुक्ल पक्ष
29 दिसंबर, दिन मंगलवार— दत्तात्रेय जयंती
30 दिसंबर, दिन बुधवार— मार्गशीर्ष पूर्णिमा


