सुबह उठते ही करें इस मंत्र का जाप
हिंदू धर्म में पूजा पाठ और मंत्र जाप को विशेष महत्व दिया गया हैं वही हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक मनुष्य को सूर्योदय से पहले उठना चाहिए। इसके बाद सूर्य नमस्कार शुरू करके दिन की शुरुवात करनी चाहिए। मगर दौड़ती भागती जिंदगी में अक्सर ही यह सम्भव नहीं हो पाता हैं लेकिन अगर हम सुबह सूर्योदय से पहले उठकर एक मंत्र का जाप कर लेते हैं तो हमारे दिन की शुरुआत सकारात्मकता के साथ हो सकती हैं और दिन भी शुभ बना रहेगा। वही आपके बिगड़े काम भी बिना किसी परेशानी और समस्या के पूरे हो सकते हैं। तो आज हम आपको उस मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
सुबह उठते ही करें इस मंत्र का जाप—
कराग्रे वसति लक्ष्मी: कर मध्ये सरस्वती
कर मूले तू गोविंदा, प्रभाते कर दर्शनम
जानिए अर्थ— हाथ के अग्र भाग में देवी महालक्ष्मी , मध्य भाग में मां सरस्वती और मूल भाग में परमबह्मा गोविंद का निवास होता हैं सुबह उठकर हथेलियों के दर्शन करने से इन सभी के दर्शन हो जाते हैं। मंत्र जाप के बाद करें स्नान—
वही आप इस मंत्र का जाप सुबह उठते ही बिस्तर पर बैठकर कर सकते हैं। इसके बाद आप नित्य क्रिया से निपट कर पानी में गंगा जल डालकर स्नान करें। वीरवार के दिन पीले रंग के वस्त्रों और पीले रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। यह शुभ माना जाता हैं ऐसा करने से घर में सुख शांति और समृद्धि का वास होता हैं वही आर्थिक तंगी का भी सामना नहीं करना पड़ता हैं।