काला जादू : जादू टोने का शक है तो अवश्य करें जाप इस मंत्र का
जयपुर। भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में जादू टोना किया जाता है। विश्व के अलग अलग हिस्सों में इसे करने का तरीका अलग है तो इसके नाम भी अलग है लेकिन काला जादू कई देशों में किया जाता है। लेकिन विश्वभर केवल भारत ही एक ऐसा देश है जहां पर आज भी काले जादू के तोड़ के लिए मंत्रों की सहायता ली जाती है।

जादू-टोना भारत में भी प्राचीन समय से चली आ रही एक तांत्रिक क्रिया है। ये वो क्रिया है जिसे पहले सिर्फ तांत्रिक और अघोरी किया करते थे लेकिन आज के समय में आम लोग भी अपने फायदे के लिए जादू-टोने का उपयोग करने से पीछे नहीं हटते। तांत्रिक शास्त्र के अनुसार सही विधि के साथ किया जाने वाला जादू-टोना कभी खाली नहीं जाता।

हमने भी कई बार कई लोगो को कहते सुना होगा की हमारे ऊपर जादू-टोना किया गया है। अगर आपको भी शक है जादू टोना किये होने का तो इससे बचने के लिए जादू से निजात पाने के लिए हम इस लेख में साधारण तरीके से उपाय बता रहें हैं जिसे करने से जादू से निजात पाया जा सकता है।

तंत्रशास्त्र में जादू टोने से निजात पाने के लिए कई तरीके बताए गए हैं हम तंत्र शास्त्र के अनुसार इस लेख में “शाबर मंत्र” के बारे में बता रहें हैं जिसका उपयोग करने से जादू से निजात पाया जा सकता है। जादू-टोने से मुक्ति के लिए “शाबर मंत्र” में किसी विशेष पूजन सामग्री की जरूरत नहीं होती है। केवल मंत्र के जाप से ही काम चल जाता है।

“ॐ नमो आदेश गुरु का,
एक ठौ सरसों सोला राई,
मोरो पठवल कोरो जाय,
जे करै ते मरै, उलट विद्या ताहि पै पड़ै,
शब्द साँचा पिण्ड काँचा,
फुरो मंत्र ईश्वरी वाचा, दुहाई श्री ……. की।।”

