Virushka Wedding: सीमा पार से भी विरूष्का को मिली शादी की शुभकामनाएं, शाहरूख बोले ‘रब ने बना दी जोड़ी’
क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी हो चुकी हैं इस दौरान उनकी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है। इन दोनों ने इटली के Milan में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की और सोशल मीडिया पर फोटोज के साथ दोनों ने अपने फैंस और दोस्तों को इसकी जानकारी दी। शादी के खास मौके पर दोनों ही काफी खुश नजर आए। Sabyasachi के लाइट पिंक आउटफिट्स में अनुष्का ने जहां फ्लोरल लहंगा पहना वहीं Virat शेरवानी में नजर आए। पिछले दो दिनों से इटली में इन दोनों के शादी के फंक्शन्स चल रहे थे जिसमें मेहंदी और संगीत शामिल थे। शादी की खबर सुनते ही दोनों के दोस्त, फैंस और बॉलीवुड से लेकर खेल की दुनियां के कई दिग्गजों ने इस नई नवेली जोड़ी को नए सफर की बधाईयां दी।

मेगास्टर अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया कि विराट और अनुष्का को सबसे मुबारक दिन की बधाई और शुभकामनाएं। एक साथ सदा खुश रहें।

अनुष्का के पहले हीरो शाहरुख खान ने शादी की बधाई देते हुए लिखा कि, अब यह हुई ना रियल रब ने बना दी जोड़ी। अनुष्का और विराट, दोनों को मेरा प्यार। ईश्वर आपको खुश और स्वस्थ रखे।
Ab yeh hui na real Rab Ne Bana Di Jodi. My love to both @AnushkaSharma & @imVkohli May God bless u with happiness & health pic.twitter.com/ymsT2Ay9Fh
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 11, 2017

करण ने इस खूबसूरत जोड़ी को प्यार देते हुए कहा कि, मैं उन्हें बधाई और आने वाले समय की शुभकामनाएं देता हूं।
प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा कि, आपकी शादी परियों की कहानी जैसी है। आप जो चाहते हैं वह हर खुशी आपको मिले। बहुत-बहुत प्यार।

अभिनेता रितेश देशमुख ने लिखा कि, अब से विराट कोहली खुशी-खुशी अपने घर के उप कप्तान होंगे। नई कप्तान अनुष्का शर्मा।
सचिन तेंदुलकर बधाई हो विराट-अनुष्का। तुम दोनों साथ में बेहतरीन लगते हो।

अर्जुन कपूर – रब ने बना दी जोड़ी – इस लाइन ने तुम्हारी पूरी ज़िंदगी बदल डाली अनुष्का। मेरे सबसे अज़ीज़ दो लोगों को ढेर सारी खुशियां मिले। तुम लोग इसे डिज़र्व करते हो।
आलिया भट्ट – विराट और अनुष्का को बधाई। तुम दोनों को दुनिया की सारी खुशियां मिलें।

वरूण धवन— बधाई हो विराट – अनुष्का। तुम दोनों को ढेर सारी खुशियां मिलें। वैसे अनुष्का शादी के बाद, अपना पहला प्रोजेक्ट वरूण धवन के साथ कर रही हैं।
सोनम कपूर – बधाई हो। तुम दोनों इतने सुंदर जोड़े लगते हो।
माधुरी दीक्षित – हमेशा तुम दोनों की खुशियों की कामना करती हूं।
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी इस जोड़ी को शादी की शुभकामनाएं दीं।
सानिया ने ट्वीट कर कहा कि, आप दोनों को बधाई। आप बहुत प्यारे और खुश लग रहे हो। आपको पूरी दुनिया की खुशी मिले।

क्रिकेटर हरभजन सिंह ने लिखा कि जुग-जुग जिए यह खूबसूरत जोड़ी..रब हमेशा खुश रखे।
इसके अलावा उमेश यादव, चेतश्वर पुजारा, पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, पहलवान गीता फोगाट सहित खेल जगत की कई हस्तियों ने विराट और अनुष्का को शादी की बधाई दी।

