हमें उन पर गर्व... आज अंतरिक्ष जा रहा भारत का बेटा शुभांशु, माता-पिता ने कह दी दिल छू लेने वाली बात, वीडियो में देखें खास पल

भारतीय वायुसेना के टेस्ट पायलट शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष मिशन- एक्सिओम-4 पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारत के लिए भी यह गर्व का क्षण है। 41 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में जाने वाला है। स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन सी213 25 जून को दोपहर 12.01 बजे नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होगा। शुभांशु की इस उपलब्धि से पूरा देश और उनका परिवार बेहद खुश है। शुभांशु के माता-पिता गर्व महसूस कर रहे हैं, हो भी क्यों न? एक बेटा जो इतिहास रचने जा रहा है।
मिशन लॉन्च होते देख हम बेहद उत्साहित हैं
#WATCH लखनऊ: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला अपने बेटे के लिए खुशी से भावुक हो गईं, जो #AxiomMission4 का हिस्सा है। pic.twitter.com/s2mSrJtWIt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2025
शुभांशु के शहर लखनऊ, उत्तर प्रदेश में खुशी, गर्व और उत्साह का माहौल है। उनके पिता शंभू दयाल ने कहा कि उनके बेटे की उपलब्धि लखनऊ ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। पिता ने कहा, उनका मिशन दोपहर 12 बजे के आसपास लॉन्च होने वाला है। हम उनके मिशन को लॉन्च होते देख बेहद उत्साहित और खुश हैं। हमारी दुआएं उनके साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका मिशन सकुशल पूरा हो। शुभांशु के लिए लगे सभी पोस्टर देखकर बहुत अच्छा लगा। वह लखनऊ ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। हमें उन पर गर्व है।
बहू के सहयोग के बिना बेटे की यह उपलब्धि संभव नहीं थी
शुभांशु की मां आशा शुक्ला भी अपने बेटे की उपलब्धि से बेहद खुश हैं। शुभांशु के मिशन से पहले उन्होंने अपनी बहू के अटूट सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि बेटे की यह उपलब्धि बहू के सहयोग के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह हमारे और सभी के लिए गर्व का क्षण है। जगह-जगह बेटे के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। सभी को खुशी है कि इस देश, इस त्रिवेणी नगरी का एक बेटा इतनी ऊंचाइयों को छूने जा रहा है। हम सभी उसे शुभकामनाएं और आशीर्वाद दे रहे हैं। शुभांशु की इस उपलब्धि में सबसे बड़ी भूमिका बहू की है।
शुभांशु शुक्ला का मिशन एक्सिओम-4 आज लॉन्च होगा
एक्सिओम-4 मिशन बुधवार को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से भारतीय समयानुसार सुबह 2:31 बजे EDT या दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाला है। भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सहित चालक दल कंपनी के फाल्कन 9 रॉकेट पर लॉन्च के बाद नए स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट पर ऑर्बिटिंग प्रयोगशाला की यात्रा करेगा। भारत के अनुसार डॉकिंग का समय गुरुवार को सुबह 7 बजे और शाम 4 बजे के आसपास है।