Samachar Nama
×

International Space Station में सुपरबग मिलने से विज्ञान की दुनिया मचा हड़कंप, जानिए सुनीता और अन्य एस्ट्रोनॉट्स को इससे कितना है खतरा ? 

International Space Station में सुपरबग मिलने से विज्ञान की दुनिया मचा हड़कंप, जानिए सुनीता और अन्य एस्ट्रोनॉट्स को इससे कितना है खतरा ? 

विज्ञान न्यूज़ डेस्क - इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 'सुपरबग' मिलने से सनसनी फैल गई है। आईआईटी मद्रास और नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (जेपीएल) के शोधकर्ता इस 'सुपरबग' का अध्ययन कर रहे हैं। इस रोगाणु पर कई तरह की दवाओं का कोई असर नहीं होता। 'सुपरबग' मिलने से अंतरिक्ष यात्रियों की सेहत खतरे में पड़ गई है। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अभी भी आईएसएस पर हैं।

आईएसएस पर मिले रोगाणु का नाम एंटरोबैक्टर बुगांडेंसिस है। यह आईएसएस की अंदरूनी सतहों पर पाया गया है। 16 अप्रैल को एक प्रेस रिलीज में नासा ने कहा कि आईएसएस से लिए गए एंटरोबैक्टर बुगांडेंसिस के नमूनों की जांच की गई है।58 वर्षीय सुनीता विलियम्स गुरुवार को अपनी तीसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुईं। उनके साथ बुच विल्मोर (61) भी गए हैं। दोनों अंतरिक्ष यात्री बोइंग के स्टारलाइनर विमान से आईएसएस गए। विलियम्स इस फ्लाइट टेस्ट की पायलट हैं और विल्मोर मिशन कमांडर की भूमिका में हैं।

ISS के अंतरिक्ष यात्रियों को कितना खतरा है?
अंतरिक्ष यात्रियों के लिए अंतरिक्ष में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां बढ़ जाती हैं। वहां मानव प्रतिरक्षा प्रणाली थोड़ी अलग तरह से काम करती है, चिकित्सा सुविधाएं भी सीमित हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, ISS के माइक्रोबियल परिदृश्य को समझना बहुत जरूरी है। पीटीआई ने आईआईटी मद्रास की एक विज्ञप्ति के हवाले से कहा, 'मौजूदा अध्ययन अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य की रक्षा करने और अंतरिक्ष वातावरण में सूक्ष्मजीवों की रोगजनक क्षमता की जांच करने की आवश्यकता पर जोर देता है।'

NASA ने E. bugandensis से संबंधित एक अन्य अध्ययन का हवाला दिया। ISS के अंदर एक नियंत्रित वातावरण होता है। वहां माइक्रोग्रैविटी होती है, कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर अधिक होता है और सौर विकिरण भी अधिक होता है। ऐसे में सूक्ष्म जीव तेजी से बढ़ते हैं। इनका ISS में मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। एंटरोबैक्टर bugandensis आमतौर पर मानव आंत में पाया जाता है। यह मानव शरीर में कई तरह के संक्रमण पैदा कर सकता है।

Share this story

Tags