एक ममी के साथ पाए गए पनीर के दफनाए हुए टुकड़े, वैज्ञानिक हुए हैरान
शोधकर्ताओं ने 1615 बीसी के आस-पास का एक पनीर पाया है जो कि बताया जा रहा है कि यह संभवतः दुनिया का सबसे पुराना पनीर है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह लैक्टोज-फ्री पनीर चीन में Taklimakan रेगिस्तान में एक प्राचीन मम्मी के पास पाया गया है। मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट ऑफ मॉलीक्यूलर सेल बायोलॉजी एंड जेनेटिक्स के वैज्ञानिकों का कहना है कि हमने सबसे पुरानी तकनीक के रूप से पाए जाने वाले पनीर के एक प्रोडक्टस की पहचान की है। इसके अलावा वो किस तकनीक से बनाई जाती है उसके बारे में भी पता चला है जो कि आज के समय में हमारे बीच में पाई जाने वाली एक आम तकनीक है।
जिन साइटों पर पाई जाने वाली ममियों के आस-पास ये पनीर पाए गए हैं उनको उत्तर पश्चिमी चीन में Small River Cemetery Number-5 कहा जाता है। इस एरिया को काफी सूखी जलवायु के लिए जाना जाता है और यहां पर प्राचीन समय की काफी यूरोपीय विशेषताएं पाई जाती है। वैज्ञानिकों ने बताया कि इतने सालों तक भी यहां पनीर को सुरक्षित रखने में यहां की शुष्क जलवायु ने मदद की है जिसमें कि मिट्टी में काफी नमक पाया जाता है। ममियों के साथ इन पनीर को कसकर पैक किया गया था, जिससे कि ये बाहर के पर्यावरण से भी पूरी तरह से सुरक्षित रही थी।
वैज्ञानिकों ने विश्लेषण करने के बाद बताया कि पनीर को बनाने के लिए यहां दूध और स्टार्टर बैक्टीरिया का उपयोग किया जाता था। इस तकनीक का उपयोग आज भी कम लागत वाली पनीर बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन शोधकर्ता इस बारे में अभी पूरे यकीन से नहीं कह सकते कि ममियों के साथ पनीर को क्यों दफन किया गया था। शायद, यह उनके बाद के जीवन के लिए भोजन हो सकता है। इसके अलावा ये यह भी दर्शाता है कि कांस्य युग के लोगों को भी पता था कि स्टार्टर बैक्टीरिया का उपयोग करके कम लागत वाली लैक्टोज-फ्री पनीर बनाई जा सकती है।
विज्ञान खबरों के लेटेस्ट जानकारी पाएं हमारे FB पेज पे.
अभी LIKE करें – समाचार नामा
वैज्ञानिकों ने दुबारा बनाया एक हॉबिट का चेहरा, जानिए क्या आया सामने?
क्या Grapefruits से किया जा सकेगा कैंसर का इलाज, वैज्ञानिकों ने किए सफल परीक्षण!
जानिए जलवायु परिवर्तन से कैसे प्रभावित हो रहे हैं पोलर भालू?
जानवर इंसानों से भी ज्यादा स्मार्ट होते हैं, जानिए कैसे?
नकली दवाओं का बढ़ रहा है कारोबार, जानिए क्या हो सकते हैं खतरे
जापान में देखा गया एक विशाल स्क्विड समुद्री जानवर!

