डॉल्फिनों का बदल रहा है रंग, जानिए वो क्यों होती जा रही है गुलाबी ?
बदलते समय के साथ खुद के विकास के लिए बदलना अनिवार्य है क्योंकि जहां इंसान समय के साथ बदल जाते हैं तो जानवरों भी इस पर्यावरण में रहने के लिए बदलते रहते हैं और उनमें आए किसी भी तरह के बदलाव वैज्ञानिकों के मन में कई तरह के सवाल पैदा कर देते हैं। अब डॉल्फिन की स्किन का रंग ही ले लो वो हर बदलते दिन के साथ गुलाबी होती जा रही है। इस दुर्लभ रंगों में पाए जाने की वजह से इन डॉल्फिनों को कई लोग चमत्कारी मानने लग गए गए हैं।
The bolo, जो कि ताजे पानी में पाई जाने वाली डॉल्फ़िन की कुछ बची हुई प्रजातियों में से एक है, और ये गुलाबी और भूरे रंग में पाई जाती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इनका रंग बदलता रहता है। डॉल्फ़िन के इस तरह गुलाबी रंग का होने के पीछे वैज्ञानिक कई तरह की थ्योरी देते रहते हैं। University of Dundee के अनुसार डॉल्फिन का रंग बदलना उसके साथ हो रही अत्यधिक आक्रामकता की वजह से होता है।
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के टिम कैरो के अनुसार वे गुलाबी रंग की इसलिए होती है कि इससे निश्चित रूप से भारी बारिश के बाद कुछ नदियों का रंग गुलाबी हो जाता है जो उन्हें शिकार से बचाता है। ये गुलाबी डॉल्फिन अन्य समुद्री डॉल्फिन से अलग होती है। ये केकड़े, कैटफ़िश, या छोटी मछलियों को खाती है।
हालांकि विशेषज्ञ भी पूरी तरह इस बात को समझा नहीं सके कि ये ऐसा क्यों होता है और गुलाबी रंग में बदलने के कारण डॉल्फ़िन को क्या अनुकूलता मिलती है। लेकिन ये जरूर पता चल पाया है कि स्किन के पास कुछ ऐसी कोशिकाएं होती है जो इस आकर्षक रंग को बनाती है। ज्यादातर ये जब होता है जब डॉल्फिन किसी इंसान को देखती हैं तो वे अपना रंग बदल लेती है।
यू.एस. में डॉल्फिनों खत्म होती जा रही है और कई तरह के कठोर कानून लाकर ही डॉल्फिनों को विलुप्त होने से बचाया जा सकता है। गुलाबी डॉल्फिन को बचाने के लिए पर्यावरण क्षेत्रों के लोग और स्थानीय लोगों को मिलकर काम करना होगा।
विज्ञान खबरों के लेटेस्ट जानकारी पाएं हमारे FB पेज पे.
अभी LIKE करें – समाचार नामा
वैज्ञानिकों ने दुबारा बनाया एक हॉबिट का चेहरा, जानिए क्या आया सामने?
क्या Grapefruits से किया जा सकेगा कैंसर का इलाज, वैज्ञानिकों ने किए सफल परीक्षण!
जानिए जलवायु परिवर्तन से कैसे प्रभावित हो रहे हैं पोलर भालू?
जानवर इंसानों से भी ज्यादा स्मार्ट होते हैं, जानिए कैसे?
नकली दवाओं का बढ़ रहा है कारोबार, जानिए क्या हो सकते हैं खतरे
जापान में देखा गया एक विशाल स्क्विड समुद्री जानवर!
जब एक विशाल शार्क ने महिला पर कर दिया हमला!

